होटल वाइल्डफ्लावर हॉल मामले की सुनवाई पांच जनवरी तक स्थगित

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने यहां ओबेरॉय समूह के ईस्ट इंडिया होटल्स (EIH) लिमिटेड से होटल वाइल्डफ्लावर हॉल को राज्य सरकार की ओर से अपने कब्जे में लेने से संबंधित मामले की सुनवाई पांच जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। न्यायमूर्ति सत्यन वैद्य की एकल पीठ ने सुनवाई पांच जनवरी, 2024 तक के लिए स्थगित कर दी क्योंकि राज्य ने 500 करोड़ रुपये के होटल वाइल्डफ्लावर हॉल और संपत्ति से जुड़ी लगभग 120 बड़ी भूमि का कब्जा वापस लेने के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष एक निष्पादन याचिका दायर की है। इससे पहले गत 17 नवंबर को, राज्य सरकार ने ईआईएच को संपत्ति खाली करने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन अगले दिन ईआईएच को उच्च न्यायालय से स्टे मिल गया जिसे जारी रखा गया।

राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है कि वह इस मुद्दे पर बीस साल की कानूनी लड़ाई के बाद 2022 में राज्य सरकार के पक्ष में मध्यस्थता पुरस्कार पारित होने के बाद संपत्ति का कब्ज़ा चाहती है। इससे पहले ईआईएच लिमिटेड ने अदालत में मध्यस्थता फैसले का मसौदा पेश किया था और आग्रह किया था कि राज्य को संपत्ति का कब्जा उसके पास जारी रखने तथा इस व्यवस्था को आगे बढ़ाने का आदेश देना चाहिए।(वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More