नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव को देखने के लिए भैरहवा के गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब,

  • जनसमूह ने किया जोरदार व भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । भारतीय सीमा से सटे रुपनदेही जिले के भैरहवा में पूर्व नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव के पहुंचने पर रूपंदेही, नवलपरासी, कपिलवस्तु,पाल्पा और अर्घाखांची जिले के हजारों नागरिकों ने गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर आज जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी कोमल देवी राज्य लक्ष्मी शाह, पुत्री प्रेरणा राज्य लक्ष्मी शाह और भतीजी सीताष्मा राज्य लक्ष्मी शाह भी आईं हैं। दौरे के संबंध में आयोजन समिति के सदस्य सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र के दौरे का पूरा कार्यक्रम संयोजक डॉ राम प्रसाद बस्याल के नेतृत्व में होगा।

उन्होंने बताया कि यह एक धार्मिक यात्रा है जो आज से शुरू होकर 30 दिसंबर को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि आज तराई क्षेत्र के लुंबिनी, नवलपरासी, कपिलवस्तु, अर्घाखांची और पाल्पा के हजारों नागरिकों ने एअरपोर्ट पर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र का भव्य स्वागत किया है। शिव सेना नेपाल और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने बताया कि कल एक समारोह के दौरान उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।

बता दें कि अपने पूर्व राजा को देखने के लिए गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर आज जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व राजा ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। रविवार की शाम पहुंचे पूर्व नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र के आज लुंबिनी के होटल सिद्धार्थ में विश्राम करने की व्यवस्था की गई है। कल से उनके अगले दौरे का कार्यक्रम शुरू होगा। भैरहवा में कार्यकर्ताओं से मिलने का भी कार्यक्रम निर्धारित बताया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक व आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ राम प्रसाद बस्याल ने बताया कि विगत दिनों एक अभियान चलाकर रूपन्देही जिले में हर घर राजा घर-घर राजा का अभियान चलाया गया था। जिसको लेकर पूर्व नेपाल नरेश ने कार्यकर्ताओं से मिलने की इच्छा प्रकट की थी, जिसको लेकर प्रदेश नम्बर पांच में उनका छह दिवसीय दौरा है। जहां वह स्थानीय लोगों सहित कार्यकताओं से मिल कर बैठक भी करेंगे।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More