सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

  • राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर  योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। CM ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया।

इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री दो दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे।

राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

दो टूक : दिल्ली चुनाव : मुफ्त रेवड़ी पर होड़ तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें नोट देंगे

राजेश श्रीवास्तव फ्रीबीज पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा था. पिछले एक साल में केंद्र यह नहीं बता पाई है कि असल में फ्रीबीज है क्या? इधर दिल्ली में मुफ्त वादों की झड़ी लग गई है। वादे करने में सभी पार्टियां आगे चल रही है। मुफ्त रेवड़ी पर सब खामोश […]

Read More
Raj Dharm UP

महाकुंभ के टेंट सिटी में लगी भीषण आग, मेला क्षेत्र में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मौके पर अधिकारी मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी लखनऊ/प्रयागराज।  महाकुंभ के सेक्टर नंबर 19 में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई टेंट जलने के साथ कई लोगों के झुलसने की सूचना है। आग लगने से मेला क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि […]

Read More
Raj Dharm UP

प्रयागराज के लिए फ्लाइट पॉच गुना तक महंगी

25 जनवरी से एयर इंडिया शुरू करेगा दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, 1.10 घंटे का होगा सफर लखनऊ। इंडिगो, स्पाइस जेट और एयलाइंस एयर के बाद अब एयर इंडिया भी महाकुंभ में प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है। 25 जनवरी से एयर इंडिया दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। इसमें इकोनॉमी […]

Read More