भाजपा संगठन को मजबूत करने के कुशल खिलाड़ी रहे भजन लाल शर्मा,इस लिए मिला राजस्थान के मुख्यमंत्री की ताज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

जयपुर। राजस्थान में बीजेपी ने भजन लाल शर्मा पर यूं ही दांव नहीं खेला है। भजन लाल शर्मा की संगठन को मजबूत करने की खूबियों की वजह से राजस्थान का ताज मिला है। एक बूथ 10 यूथ से सुर्खियों में आए थे। राजस्थान में बीजेपी ने भजन लाल शर्मा पर यूं ही दांव नहीं खेला है। भजन लाल शर्मा की संगठन को मजबूत करने की खूबियों की वजह से राजस्थान का ताज मिला है। दरअसल, भजन लाल शर्मा जब भाजयुमो के जिला अध्यक्ष थे उस दौरान उन्होंने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक बूथ 10 यूथ का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव की जमकर तारीफ हुई थी। बीजेपी के बड़े नेताओं के नजरों में भजन लाल शर्मा आ गए थे। यहीं से वह राजनीति की सीढ़िया आगे बढ़ते गए है। भजन लाल शर्मा ने छोटे स्तर से राजनीति की शुरुआत की है। भरतपुर जिले के नदबई तहसील के अटारी गांव में जन्में भजन लाल शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए नवाचार किए। परिणाम यह हुआ कि उन्हें संगठन में बड़े पद मिलते गए है। सतीश पूनिया और सीपी जोशी की टीम में शामिल रहे। सीपी जोशी ने पूनिया की टीम को भंग कर दिया था। लेकिन भजन लाल शर्मा को बरकरार रखा।

राजस्थान के नए सीएम का जन्म भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अटारी गांव में हुआ है। वे एक किसान परिवार से आते हैं और उन्होंने काफी गरीबी में अपना बचपन बिताया है। भजन लाल शर्मा ब्राह्मण परिवार से आते है। जो कि राजस्थान की तीसरी बड़ी आबादी मानी जाती है। हर विधानसभा में 10 से 5 हजार ब्राह्मण रहते है। जीत का यह भी बड़ा फैक्टर माना जाता है। राजस्थान में सत्ता का संघर्ष जाट और राजपूतों के बीच रहा है। लेकिन ब्राह्मण समुदाय भी बड़ी भूमिका निभाता रहा है।

दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ा भजन लाल शर्मा भरतपुर जिले की नदबई में एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। 1992 में श्रीराम भूमि जन्म आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। जेल गए। भजन लाल शर्मा विभिन्न पदों पर रहे है। सियासी जानकारों का कहना है कि भरतपुर जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे भजन लाल शर्मा सीएम की रेस में शामिल नहीं थे। लेकिन अचानक उनका नाम सामने आ गया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि महंत बालकनाथ, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, कैलाश चौधरी और वसुंधरा राजे रेस में शामिल है। लेकिन अचानक भजन लाल शर्मा ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

कुशल संगठन कर्ता माने जाते हैं,

भजनलाल शर्मा के बारे में कहा जाता है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए जाने जाते है। एक बूथ टेन यूथ का प्रस्ताव रखकर भजन लाल शर्मा ने अपनी रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। दिल्ली में पार्टी नेताओं से संपर्क भी उनकी पहचान के बड़े कारण माने जाते है। हालांकि, भजन लाल शर्मा ने पहला चुनाल लड़ा 2003 में लड़ा था। लेकिन हार गए। इसके बाजजूद भी पार्टी में बड़े पद मिलते गए।

Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More