महासचिव पद से हटाने को चुनौती देने वाली शशिकला की याचिका खारिज

चेन्नई मद्रास उच्च न्यायालय ने दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी सुश्री वीके शशिकला की उस याचिका खारिज कर जिसमे उन्होंने अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव पद से हटाए जाने को चुनौती दी थी। सुश्री जयललिता के 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पांच दिसंबर 2016 को उनकी मृत्यु के बाद सुश्री शशिकला को पार्टी के अंतरिम महासचिव के रूप में चुना गया था और उन्होंने 2017 के नए साल की पूर्व संध्या पर यह पद संभाला था। इसके बाद राज्य में सत्ता संघर्ष शुरू हो गय और अन्नाद्रमुक दो गुटों में विभाजित हो गई। ओ.पन्नीरसेल्वम की जगह मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद एडप्पादी के.पलानीस्वामी के नेतृत्व में फरवरी 2017 में सुश्री शशिकला खिलाफ विद्रोह हुआ।

सुश्री शशिकला को अंतरिम महासचिव के रूप में चुने जाने और विभाजन के बाद पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। जब पन्नीरसेल्वम ने आरोप लगाया था कि उन्हें विद्रोह के लिए इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। पलानीस्वामी के मुख्यमंत्री बनने के एक सप्ताह बाद ही सुश्री शशिकला को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया गया और चार साल की जेल की सजा सुनाई गई। इस बीच अन्नाद्रमुक के दोनों विरोधी गुटों ने अपने मनमुटाव को दबा दिया और पन्नीरसेल्वम की विलय की प्रमुख मांग (सुश्री शशिकला को पार्टी पद से हटा दिया जाना चाहिए) पर सहमति जताते हुए पलानीस्वामी खेमे में विलय कर लिया।

इसे भी पढ़ें…

2026 तक ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य कर लेंगे हासिलः DP World

इसके बाद सितंबर 2017 में AIADMK जनरल काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें उन्हें अंतरिम महासचिव के पद से हटा दिया गया और पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। जिसके चलते विलय के बाद पार्टी में दोहरा नेतृत्व हो गया। पार्टी पद से हटाए जाने को चुनौती देते हुए सुश्री शशिकला ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया और उन्होंने यह घोषित करने के लिए एक पुनरीक्षण याचिका दायर की कि वह 29 दिसंबर 2016 को इस पद पर नियुक्ति के बाद से अन्नाद्रमुक की अंतरिम महासचिव बनी हुई हैं। जिसे मंगलवार को डिविजन बेंच ने भी खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति आर. सुब्रमण्यन और न्यायमूर्ति एन. सेंथिलकुमार की खंडपीठ ने तीन अपील मुकदमों के साथ-साथ पिछले साल दायर एक नागरिक पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उच्च न्यायालय से चेन्नई में एक अतिरिक्त सिटी सिविल कोर्ट द्वारा पारित आदेशों को रद्द करने का आग्रह किया गया था। गत 11 अप्रैल, 2022 को ऐसी घोषणा की मांग करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More