कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

  • तेईस लाख की ठगी कर फरार था आरोपी

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। लगभग तेईस लाख रूपए का फ्राड कर फरार चल रहे जालसाज को चिनहट पुलिस ने रोड चेकिंग के समय संदेह होने पर पकड़ा जो पूछताछ में वांछित नामजद आरोपी गणेश जैसवाल निवासी कलवा वेस्ट मुंबई निकला जिससे उपर धोखाधड़ी का मुकदमा 20अगस्त को ही चिनहट थाने मे दर्ज है।

व्यापारी रघुवीर सिंह निवासी हिंद सिटी कालोनी थाना चिनहट में मुकदमा लिखाया था कि आरोपी गणेश जैसवाल ने स्क्रैप दिलाने के नाम धोखाधड़ी करके बाईस लाख तिरानवे हजार नौ सौ बीस रूपए छल पूर्वक हड़प लिया ,पुलिस अपने क्षेत्र में इस ठगी को चुनौती के रूप में लेकर ठग को गिरफ्तार करने में जुटी थी। मंगलवार को चिनहट पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उक्त सफलता चिनहट थाना प्रभारी आलोक राव व उनके हमराही टीम को मिली। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने उक्त सफलता पर चिनहट पुलिस की हौसला अफजाई की।

Central UP Raj Dharm UP

विधवा की दोनों दुकान खाली करने के लिखित सुलहनामा पर पूर्व भाजपा सभासद को मिली राहत

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद जागे पुलिस के बड़े अफसर विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साउथ सिटी पिपरौली की दलित विधवा बाजूदेई पति के छ माह पहले मृत्यु के बाद से ही अपना किराए पर दिया दोनों दुकान खाली करवाने को पुलिस व प्रशासन का गणेश परिक्रमा कर रही थी पर उसे सफलता नहीं मिल रही थी। […]

Read More
Central UP

हिंदूवादी नेता पर जानलेवा हमला, मुकद्दमा दर्ज

पीजीआई पुलिस कई ऐंगल से जांच मे जुटी विजय श्रीवास्तव  लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हिंदू वादी नेता पर जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसमे बताया गया बदमाशो ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया गनीमत रही कि तमंचे से चलाई गोली मिस कर गई। जिससे वे बाल बाल […]

Read More
Central UP

बात नही मानोगी तो दिन दहाड़े उठा ले जाऊंगा : सजायाफ्ता अपराधी

लडकी का मुकदमा दर्ज पर परिवार डरा सहमा  दूर दराज की कौन कहे राजधानी मे भी मनचलों मे डर नही विजय श्रीवास्तव  लखनऊ। दूर दराज जनपदों को कौन कहे प्रदेश की राजधानी के नाक के नीचे थाना PGI क्षेत्र की 25वर्षीय लड़की जिसकी दो दिन पहले सगाई हुई है। मुकदमा लिखाया है कि पडोस का […]

Read More