अक्षय नवमी को होती है अयोध्या-मथुरा की बड़ी परिक्रमा

  • ‘देवोत्थान एकादशी है,गुरुवार 23 नवंबर को,

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

कार्तिक शुक्ल नवमी सोमवार की रात्रि मे 3.15 बजे से लग जारहा है,जो मंगलवार को रात्रि 24.53 बजे तक रहेगा। कल भोर मे सरयू स्नान के साथ अक्षय नवमी की चौदह कोसी परिक्रमा शुरु होजाएगी। इसी तरह से यमुना स्नान कर मथुरा की परिक्रमा शुरु हो जाएगी। अक्षय नवमी को किया गया दान,लिया गया हरिनाम और की गई परिक्रमा का अश्रय पुण्यफल मिलता है‌। आज के दिन कूष्मांड मे रत्न रख कर गुप्तदान करते हैं। अक्षय नवमी को ही सतयुग का शुभारंभ हुआ था। आज के दिन आंवले के नीचे भोजन करने की परंपरा भी है। आज के दिन से श्रीविष्णु त्रिरात्रि शुरु हो जाएगा,जो एकादशी तक चलेगा।

आंवला नवमी आज है जानिए पूजा मुहूर्त व शुभ तिथि और महत्व…

एकादशी का देवोत्थान व्रत 23 नवंबर 2023 गुरुवार को होगा। एकादशी बुधवार की रात 10.34  पर लग जाएगा,जो गुरुवार को रात 20.21 तक रहेगा। अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा एकादशी मे की जाती है। इसी दिन सायंकाल तुलसी -शालिग्राम विवाहोत्सव मनाया जाएगा। गन्ना चूसा जाता है और गुरुवार रात व्यतीत कर भोर मे गन्ने की गेड़ी से सूप पीटते हुए घर के हर कमरे मे से होते हुए घर के बाहर तक जाते हैं। लक्ष्मी आवें दरिद्दर जायें कहते हुए महिलाये दरिद्रा निस्सारण करती है। सूप दिन मे धोने के बाद ही घर मे आता है। रात मे दीप जलाकर देव दीपावली मनाते हैं।

Analysis Religion

जीवन है एक कला

एकोऽहम्_बहुस्याम् अपने का बिस्तार.. और समेटने का गुर।   यही है -हरि का अनुग्रह तेरा तुझको अर्पण शिशु के जन्म होने के बाद पढ़ाते लिखाते अपनी संतान को बढ़ते देख मां बाप कितने प्रसन्न होते हैं। इसी तरह आपको जन्म के बाद पालन पोषण करते आपके माता -पिता ,भाई- बहन प्रसन्न होते रहे। युवावस्था होते […]

Read More
Religion

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का महत्व

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता  हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आठवां महीना कार्तिक महीना होता है। कार्तिक मास के शुक्ल, पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। प्रत्येक वर्ष पंद्रह पूर्णिमाएं होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर सोलह हो जाती है। सृष्टि के आरंभ से ही यह तिथि बड़ी […]

Read More
Religion

प्रदोष व्रत आज है, इन चीजों के दान से बरसेगी महादेव की कृपा

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता पंचांग के अनुसार जब त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के काल में लगती है तो उस दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत किया जाता है, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। प्रदोष व्रत मुख्यतः भगवान शिव की आराधना […]

Read More