इंस्पेक्टर हत्याकांड: भाई संग पत्नी गिरफ्तार

  • पिस्टल से दागी थी पांच गोलियां
  • कृष्णा नगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। PAC के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने ही अपने भाई से कराई थी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर पुलिस ने साले व पत्नी भावना को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए हत्यारों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा व नहर में फेंकी गई पिस्टल भी बरामद कर लिया है। जांच-पड़ताल में सामने आया है कि साले ने ही ताबड़तोड़ फायरिंग पांच गोलियां बरसाई थी।

जान लेने से ठीक पहले खाते से निकाली थी रकम

पुलिस की जांच-पड़ताल में यह भी जानकारी हुई है कि कत्ल से 24 घंटे पहले ही इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की पत्नी भावना ने बैंक खाते से तीन लाख से ज्यादा रकम निकाली थी। यह भी जानकारी हुई है कि साले ने घटना के दिन ही एक नई साइकिल खरीदी थी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद क़ातिल साला साइकिल से जीजा की जान लेने पहुंचा था। घटना के बाद पारा क्षेत्र स्थित नहर पुल के नीचे पहुंचा। वहां पर कपड़े बदले। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए गलियों में घूमता हुआ।

ये भी पढ़ें

इंस्पेक्टर मर्डर में किसी करीबी पर पुलिस की नजर

CCTV फुटेज ही पुलिस के लिए बना मददगार

बताया जा रहा है कि पुलिस को CCTV फुटेज में ई-रिक्शा चालक मिला। उसके बाद उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की।चालक को संदिग्ध साले की फुटेज दिखाई तो उसने शिनाख्त कर ली। दीवाली की रात यानी रविवार को करीब ढाई बजे कृष्णानगर क्षेत्र के मानसनगर में घर के बाहर ही इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय इंस्पेक्टर की पत्नी कार में थी और पति के सीने में गोलियों की बौछार हो रही थी। पुलिस के मुताबिक सतीश कुमार सिंह प्रयागराज की चतुर्थ पीएसी बटालियन में बतौर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। इस सनसनीखेज मामले में कितने लोगों की और भूमिका है इसके बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें

सनसनी: PAC में तैनात इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

पेशेवर अपराधियों से ज्यादा अपनों से ख़तरा

राजधानी लखनऊ में घरों से निकलने वालों पर पेशेवर अपराधियों से ज्यादा अब अपनों खतरा मंडराने लगा है। कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित मानस नगर क्षेत्र दीवाली यानी रविवार की देर रात को इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के बाद एक बार फिर साफ़ हो गया है कि घर से निकलने वाले लोग जिन्हें अपनों पर भरोसा कर रहे हैं, वहीं उनके लिए खतरा बन रहे हैं। प्रयागराज जिले में PAC में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह पत्नी भावना सिंह व बच्चों के साथ कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित मानस नगर में रहते थे। सतीश की हत्या के आरोप में पुलिस ने साले देवेन्द्र कुमार वर्मा व पत्नी भावना सिंह को गिरफ्तार किया, जिस पर इंस्पेक्टर भरोसा करते थे।

Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More