छठ पर्व बड़ी धूमधाम व विधि विधान से मनाया गया

  • ज्ञानगंगा कल्याण समिति वृंदावन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वृंदावन सेक्टर दो के आनंद पार्क में क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने छठ पर्व को विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए रविवार शाम को पार्क में बनाये गये जल सरोवर में खड़े होकर पूजा पाठ किया। महिलाओं के अटूट श्रद्धा विश्वास को प्रगाढ़ बनाने व उत्साह वर्धन करने में पुरूषों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। समिति के संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया छठ माता व सूर्यदेव की पूजा यहां लगातार चार वर्षों से मनाया जा रहा है।

छठ माता व सूर्यदेव के आराध्य की पूजा प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पूरी आस्था विश्वास से मनाया जाता है इस चार दिवसीय पर्व में छठी मईया व सूर्यदेव के पूजा का विधान है , इस लिए इस पर्व को सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है महिलाएं बड़ी श्रद्धा से 36घंटे का ब्रत रखती हैं इस दौरान ब्रती महिलाएं पानी भी ग्रहण नहीं करती हैं।

बताया जाता है श्रद्धा विश्वास से महिलाएं संतान प्राप्ति व परिवार के सुख समृद्धि शांति के लिए छठ माता जी का ब्रत रखकर माता का आशीर्वाद लेती हैं। कार्यक्रम में साज-सजावट की सफल जिम्मेदारी शुशील यादव ने संभाली वहीं कार्यक्रम को भव्य बनाने में कालोनी के संजीव यादव,केएस तिवारी, आशीष तिवारी, विनोद गुप्ता, आरएस दूबे बाबा, श्रवण यादव, अवनीन्द्र शुक्ल, डॉ रवि श्रीवास्तव आशीर्वाद हास्पिटल,शैकेस सिंह,वीएन पआन्डएय,लालजी यादव, विजय श्रीवास्तव पत्रकार, कन्हैया श्रीवास्तव,ज्ञान सिंह,मोहन श्रीवास्तव, निखिल गुप्ता आदि रहे।

वहीं ब्रती महिलाओं में मुख्य रूप से संगीता जायसवाल, डॉ अंशू श्रीवास्तव, सुनीता तिवारी, दुर्गा शर्मा, रेनू देवी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, माया देवी, सुषमा पांडे, अनीता शुक्ला, सुषमा दीक्षित, संध्या सिंह, प्रीति श्रीवास्तव,विभा , शकुंतला यादव आदि रहीं हैं।

Central UP Raj Dharm UP

विधवा की दोनों दुकान खाली करने के लिखित सुलहनामा पर पूर्व भाजपा सभासद को मिली राहत

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद जागे पुलिस के बड़े अफसर विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साउथ सिटी पिपरौली की दलित विधवा बाजूदेई पति के छ माह पहले मृत्यु के बाद से ही अपना किराए पर दिया दोनों दुकान खाली करवाने को पुलिस व प्रशासन का गणेश परिक्रमा कर रही थी पर उसे सफलता नहीं मिल रही थी। […]

Read More
Central UP

हिंदूवादी नेता पर जानलेवा हमला, मुकद्दमा दर्ज

पीजीआई पुलिस कई ऐंगल से जांच मे जुटी विजय श्रीवास्तव  लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हिंदू वादी नेता पर जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसमे बताया गया बदमाशो ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया गनीमत रही कि तमंचे से चलाई गोली मिस कर गई। जिससे वे बाल बाल […]

Read More
Central UP

बात नही मानोगी तो दिन दहाड़े उठा ले जाऊंगा : सजायाफ्ता अपराधी

लडकी का मुकदमा दर्ज पर परिवार डरा सहमा  दूर दराज की कौन कहे राजधानी मे भी मनचलों मे डर नही विजय श्रीवास्तव  लखनऊ। दूर दराज जनपदों को कौन कहे प्रदेश की राजधानी के नाक के नीचे थाना PGI क्षेत्र की 25वर्षीय लड़की जिसकी दो दिन पहले सगाई हुई है। मुकदमा लिखाया है कि पडोस का […]

Read More