प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने झारखण्ड की धरती से विकसित भारत के लिए दिए चार अमृत मंत्र…

नया लुक ब्यूरो

खूंटी/रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखण्ड से देश को विकसित भारत बनाने के लिए चार अमृत मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि अगर अगले 25 साल में हमें विकसित भारत की भव्य इमारत का निर्माण करना है, तो हमें चार अमृत स्तंभों को निरंतर मजबूत करना होगा।  मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने जितना काम 10 साल में किया है, हम उससे भी ज्यादा, उससे भी ज्यादा ऊर्जा के साथ चार अमृत स्तंभों पर अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि ये चार स्तंभ भारत की नारी शक्ति,भारत के किसान भाई-बहन और किसानी के कारोबार से जुड़े लोग, पशुपालक, मछली पालक आदि,भारत की युवाशक्ति और भारत का मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीब हैं।उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों का विकास होकर रहेगा।पीएम मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की भूमि खूंटी से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही आठ करोड़ लाभार्थियों को पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 70 प्रतिशत आबादी को शामिल किया गया है। 13 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। पीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की दो करोड़ महिलाओं को ‘लखपति’ बनाना उनका सपना है। PM मोदी ने कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। नारी शक्ति मजबूत होगी, तो भारत मजबूत होगा। उन्होंने युवा शक्ति को 25 साल में देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाली सबसे बड़ी शक्ति बताया।कहा कि भारत का मध्यम वर्ग, निम्न मध्य वर्ग और गरीब अगर सशक्त होगा, तो देश सशक्त होगा।भारत को विकसित भारत बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि चार स्तंभों को मजबूत करने के लिए जितना काम हमने 10 साल में किया है, उतना कभी नहीं हुआ।अब तो हर तरफ भारत की इस सफलता की चर्चा है।पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं, साथ ही पिछली सरकारों की विफलताओं का भी जिक्र किया।

मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विकसित भारत संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की। साथ ही पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान की भी शुरुआत की।पीएम ने कहा कि पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों, जिन्हें प्रिमिटिव ट्राइब भी कहा जाता है, की रक्षा करेगा।उन्हें सशक्त करेगा। ये दोनों ही अभियान में अमृतकाल में भारत की विकास यात्रा को नई ऊर्जा देगा। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की ‘जय’ से की जबकि अपने संबोधन का समापन ‘भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे’ से किया। इससे पहले झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर आदिम जनजातियों को नहीं बचाया गया, तो कल हम विलुप्तप्राय जनजाति में शामिल हो जाएंगे। हम चाहते हैं कि राज्य के हर व्यक्ति को विकास से जोड़ें. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, झारखण्ड की सरकार का यही उद्देश्य है। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के गांव में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आज यहां से जो संदेश देंगे, वह आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रिकॉर्डेड संदेश भी सुनाया गया।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शॉल, बांस से बनी हैट, भगवान बिरसा मुंडा का चित्र, गोंड पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में झारखण्ड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय अन्नपूर्णा देवी, पद्मभूषण व लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा एवं विकास सिंह मुंडा और अन्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शॉल ओढाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वागत भाषण में आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र की मोदी सरकार के विजन और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ये योजना का हुआ शुभारंभ

• प्रमुख सरकारी योजनाओं का प्रसार सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ।
• प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह मिशन’ शुरू, मिशन में करीब ₹24 हजार करोड़ व्यय होगा।
• प्रधानमंत्री-किसान योजना की 15वीं किस्त जारी।
• 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास।

इनका हुआ उद्घाटन..

IIM रांची का नया परिसर, IIT ISM धनबाद का नया छात्रावास, बोकारो में पेट्रोलियम ऑयल और लूब्रिकेंट (POL) डिपो हटिया-पकरा सेक्शन, तलगरिया-बोकारो सेक्शन और जारंगडीह-पतरातू सेक्शन डबल लेन।

इनकी रखी गई आधारशिला

NH  133 के महगामा-हंसडीहा सेक्शन का फोर लेन कार्य (52 किमी),एनएच 114ए के बासुकीनाथ-देवघर सेक्शन का फोर लेन कार्य (45 किमी), केडीएच-पूर्णाडीह कोल हैंडलिंग प्लांट और IIIT रांची के नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन की आधारशिला। 49 हजार करोड़ की जनजातीय कल्याण एवं विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और लोकार्पण व शिलान्यास और विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ।

Entertainment homeslider International

नेपाल मेरी जन्म भूमि है मुझे इस पर पूरा गर्व-प्रीति पासवान भोजपुरी गायिका नेपाल

प्रीति पासवान का प्रोग्राम देखने के लिए महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़,आयोजक हुए गदगद उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिला अंतर्गत भैरहवा कस्बे के अंचलपुर में लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव कार्यक्रम के आठवें दिन नेपाल की राष्ट्रीय कलाकार भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रीति पासवान एक साक्षात्कार में बताया कि […]

Read More
homeslider International

भारत के आर्थिक सहयोग से नेपाल में निर्मित दो स्कूल भवनों का उद्घाटन

शाश्वत तिवारी भारत की वित्तीय सहायता से नेपाल के लुंबिनी प्रांत में निर्मित दो स्कूल भवनों का सोमवार को उद्घाटन किया गया। नेपाल में भारतीय मिशन के उप प्रमुख प्रसन्न श्रीवास्तव ने कपिलवस्तु जिला समन्वय समिति के प्रमुख बाबूराम आचार्य एवं बुद्धभूमि नगर पालिका के महापौर केशव श्रेष्ठ के साथ भारत की सहायता से निर्मित […]

Read More
homeslider International

सेमीकंडक्टर बनाने के लिए भारत-ईयू के बीच हुआ समझौता, टीटीसी की वर्चुअल बैठक में हुई घोषणा

शाश्वत तिवारी भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए समझौता हुआ है, जिसकी घोषणा 24 नवंबर को भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की एक वर्चुअल बैठक में की गई। भारत की ओर से बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और […]

Read More