जम्मू-कश्मीर: डोडा में बस गहरी खाई में गिरी, 30 की मौत, 22 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को एक बस के फिसलकर तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि डोडा जिले में बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।

पुलिस ने कहा कि अब तक 30 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 22 लोग घायल हैं, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।  डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और हताहतों की सटीक जानकारी का पता लगाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स ’पर पोस्ट किया, कि दुर्घटना स्थल से डीसी डोडा हरविंदर सिंह से अपडेट साझा करते हुए दुख हो रहा है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जीएमसी डोडा और जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किया जा रहा है। हरसंभव मदद की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति सच्ची संवेदना।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में आज डोडा के अस्सार में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उपराज्यपाल ने कहा कि अस्सार, डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त और जिला प्रशासन को निर्देश दिया। (वार्ता)

National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More