दिल्ली-NCR, उत्तर भारत और नेपाल में भूकंप के झटके

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और नेपाल में सोमवार को फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा नेपाल में सोमवार को एक बार फिर से बहुत तेज भूकंप के झटके महसूस किये गये। तीन दिन के बाद ही दूसरे भूकंप ने लोगों को डरा कर रख दिया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली, NCR सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में भी महसूस किये गये।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की है। भूकंप का केन्द्र के नेपाल में होने की पुष्टि की गयी है। इससे पहले नेपाल में तीन नवंबर को भी 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। इसके कारण नेपाल में करीब 150 लोगों की मौत हो गयी। गत 15 और 16 अक्टूबर को भी दिल्ली, NCR सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। इन तीनों भूकंपों का केंद्र नेपाल में ही था।

फिलहाल इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों के कारण कयी जगहों पर लोग डर के कारण घर से बाहर निकल आये। केंद्र ने बताया कि आज आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने 5.6 मापी गयी। भूकंप के झटके अपराह्न 16 बजकर 16 मिनट और 40 सेकंड पर महसूस किसे गये। भूकंप का केंद्र 28.89 अक्षांश और 82.36 देशांतर में जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More