हम कुछ भी करें, कांग्रेस को विरोध करना ही है : शाह

उज्जैन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र सरकार कोई भी कदम उठाए, कांग्रेस को उसका विरोध करना ही होता है। शाह मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व धार्मिक नगरी उज्जैन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित थे। शाह ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि किसी विधायक को चुनने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग मत दीजिए, मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य तय करने के लिए वोट दीजिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार चुनिए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करे। देश को सुरक्षित करने में प्रधानमंत्री का हाथ बंटाए। गरीब कल्याण में उनका हाथ बंटाए। ऐसी सरकार चुनिए जो पूरी दुनिया में भारत को नंबर एक बनाने में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग करे। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ये नहीं कर पाएगी।

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बंटाधार प्रदेश बना कर छोड़ा था। उन्होंने कहा कि वे सालों से महाकाल के दर्शन के लिए आ रहे हैं। राज्य में दिग्विजय सिंह के शासनकाल में गुजरात के दाहोद तक तो अच्छे से आ जाते थे, लेकिन उसके बाद सड़क के गड्ढों से पता चल जाता था कि मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। उन्होंने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश बदल दिया है। कांग्रेस ने 70 सालों से काम लंबित रखे। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने महाकाल लोक बनवाया, लेकिन कमलनाथ को छोड़ कर सभी ने उसकी प्रशंसा की। भाजपा सरकारें कुछ भी करती हैं, तो कांग्रेस को विरोध करने की आदत सी हो गई है। तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक, G-20 सब पर कांग्रेस ने विरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने PFI जैसे संगठन को प्रतिबंधित किया, तो कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More