धर्मपाल सिंह ने किया महर्षि वाल्मीकि का पूजन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई गई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी की पूजा तथा हवन करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया।

प्रदेश महामंत्री  धर्मपाल सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कहा कि सृष्टि के प्रथम कवि महर्षि वाल्मीकि  ने प्रभु श्रीराम  की कथा को लिपिबद्ध करके जन जन तक पहुंचाया है। प्रभु श्रीराम का चरित्र विश्व में मर्यादा व नैतिकता का आधार है। प्रभु श्रीराम के चरित्र को लोकव्यापी बनाने के लिए सम्पूर्ण मानवता युगों-युगों तक महर्षि वाल्मीकि  की ऋणी रहेगी। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष  विजय बहादुर पाठक,  संतोष सिंह,  त्र्यंबक त्रिपाठी तथा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने महर्षि वाल्मीकि  की पूजा व आरती में सम्मिलित हुए।

Central UP

हिंदूवादी नेता पर जानलेवा हमला, मुकद्दमा दर्ज

पीजीआई पुलिस कई ऐंगल से जांच मे जुटी विजय श्रीवास्तव  लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हिंदू वादी नेता पर जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसमे बताया गया बदमाशो ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया गनीमत रही कि तमंचे से चलाई गोली मिस कर गई। जिससे वे बाल बाल […]

Read More
Central UP

बात नही मानोगी तो दिन दहाड़े उठा ले जाऊंगा : सजायाफ्ता अपराधी

लडकी का मुकदमा दर्ज पर परिवार डरा सहमा  दूर दराज की कौन कहे राजधानी मे भी मनचलों मे डर नही विजय श्रीवास्तव  लखनऊ। दूर दराज जनपदों को कौन कहे प्रदेश की राजधानी के नाक के नीचे थाना PGI क्षेत्र की 25वर्षीय लड़की जिसकी दो दिन पहले सगाई हुई है। मुकदमा लिखाया है कि पडोस का […]

Read More
Central UP

अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस के अवसर एक्स-रे इमेजिंग और थेरेपी के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से श्रीबालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं एक्शन कैंसर हॉस्पिटल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के आसपास के सरकारी व निजी अस्पतालों के रेडियोलॉजी, इमेजिंग विभाग और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ […]

Read More