केजरीवाल ने कतर में सजा सुनाये गये भारतीय नागरिकों को बचाने का सरकार से आग्रह किया

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क़तर में आठ भारतीय को फाँसी की सजा सुनाये जाने को स्तब्ध करने वाला मामला करार देते हुए सरकार से अपने लोगों को बचाने का आग्रह किया। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि ये बेहद चिंताजनक और स्तब्ध कर देने वाला मामला है। भारत सरकार को राजनैतिक, कूटनीतिक, क़ानूनी अथवा किसी भी तरीक़े से अपने लोगों को बचाना चाहिए।

ग़ौरतलब है कि कतर में लंबे समय से कैद रह रहे आठ भारतीय नागरिकों को वहां की एक अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए भारतीय नागरिकों एवं उनके परिवारों को आश्वासन दिया है कि भारत सरकार उनकी रक्षा के लिए सभी कानूनी एवं राजनयिक सहायता उपलब्ध कराएगी। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More