शक्तिपीठ मां मंगलागौरी में पूरी होती है भक्तों की मनोकामना

गया। बिहार में गया शहर स्थित मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। मां मंगलागौरी शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के महीने में यहां पूजा पाठ करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। शक्तिपीठ मां मंगला गौरी का मंदिर में नवरात्र के महीने में दूर-दराज से भक्त आते हैं और अपने परिवार की सुख, समृद्धि, शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव जब माता पार्वती के जलते शरीर को लेकर तांडव करते हुए आकाश मार्ग से चल पड़े, तब उनके रौद्र रूप को शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र चलाकर मां पार्वती के शरीर के कई टुकड़े कर दिए। जहां-जहां माता पार्वती के शरीर के टुकड़े गिरे, वह स्थल शक्तिपीठ कहलाया। गया शहर के भस्मकुट पर्वत पर माता सती का वक्षस्थल गिरा, जो मंगला गौरी शक्ति पीठ के रूप में जाना जाता है। मंदिर के अंदर कई वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां मंगला गौरी शक्ति पीठ देश के मशहूर शक्तिपीठों में से एक है। यहां पूजा-पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति या जीव के लिए जन्म, पालन और संहार तीनों चीजें मायने रखती हैं। मां मंगला गौरी शक्तिपीठ मंदिर में देवी सती का वक्षस्थल गिरा था, इसलिए इसे पालन पीठ भी कहा जाता है। वैसे तो सालों भर भक्त यहां पूजा करने आते हैं, लेकिन शारदीय नवरात्र के दौरान यहां पूजा करने का विशेष महत्व है।नवरात्र के दिनों में यहां काफी भीड़ होती है। (वार्ता)

Bihar homeslider

यहां गंगा स्नान के बाद महिलाएं करवाती हैं लौंडा नाच,

हनुमान जी का है ननिहाल, माता अहिल्या ने किया था स्नान रंजन कुमार सिंह गोदना सेमरिया मेला/ रिविलगंज/ छपरा/ पटना। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गोदना सेमरिया मेला का इतिहास काफी पुराना है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। गंगा तट पर गौतम और श्रृंगी ऋषि का आश्रम भी है। यहां हनुमान जी का […]

Read More
Bihar

पूर्वी चंपारण में मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो झुलसे

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि घोड़ासहन बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के समीप एक मकान के निचले हिस्से में स्थित एक दुकान में अचानक […]

Read More
Bihar

बिहार के ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमियों के बीच DRE सॉल्यूशंस के बारे में जागरूकता में हुई 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पटना । बोलेगा बिहार पहल के तहत किए गए एक एंडलाइन सर्वे के नतीजे बताते हैं कि, महिलाओं के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो नालंदा और गया में 25 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गई है। बोलेगा बिहार राज्य में जमीनी स्तर पर सौर ऊर्जा समाधानों […]

Read More