वर्ल्ड फूड इंडिया में एक सौ फुट के डोसे का प्रदर्शन

नई दिल्ली। वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दौरान इस बार एक सौ फुट से अधिक लम्बे डोसा का प्रदर्शन किया जायेगा जो खाद्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन कर रहा है। इसका आयोजन यहां प्रगति मैदान तीन से पांच नवम्बर के बीच होगा।

पटेल ने बताया कि इस समारोह के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया गया है तथा समापन समारोह में राष्ट्रपति हिस्सा लेंगी। इस आयोजन में 80 से अधिक देश हिस्सा लेंगे और नीदरलैंड सहयोगी देश है। जापान और वियतनाम को फोकस देश बनाया गया है। इसमें नौ देशों के मंत्री स्तरीय प्रतिनिधि मंडल और छह देशों के अधिकारी स्तरीय प्रतिनिधि मंडल हिस्सा लेगा।

कुल 23 राज्यों और 11 मंत्रालय भी इसमें हिस्सा लेगा। इसमें 950 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसके दौरान विभिन्न विषयों पर 48 सत्र आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान खरीद बिक्री तथा समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किये जायेंगे। पिछली बार वर्ष 2017 में वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया गया था। इसके बाद कोविड के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका था। (वार्ता)

Delhi

महिला पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज हो या नहीं, सुप्रीम कोर्ट जांच करेगा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह जांच करेगा कि किसी महिला को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के तहत बलात्कार के मामले में आरोपी बनाया जा सकता है या नहीं। न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने 61 वर्षीया एक विधवा की अग्रिम जमानत याचिका पर […]

Read More
Delhi

विधेयकों को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रख सकते राज्यपाल: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्यपाल बिना किसी कार्रवाई के विधेयक व विधेयकों को अनिश्चितकाल के लिए लंबित नहीं रख सकते। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि राज्य के एक अनिर्वाचित प्रमुख के रूप में राज्यपाल को कुछ संवैधानिक शक्तियां […]

Read More
Delhi

निर्यात सबसे तेजी से बढ़़ रहा है: PHD चैंबर

नई दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत 2023 तक दो लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर विचार कर रहा है क्योंकि कोविड के बाद भारत के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत की उभरती निर्यात गतिशीलता पर PHD रिसर्च ब्यूरो, PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आज जारी में […]

Read More