अडानी ने किया 32000 करोड़ रुपए का घोटाला : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने (अडानी) कोयला घोटाला किया है, जिसके कारण बिजली की कीमतें बढ़ी हैं और बिजली दरें बढ़ाकर जनता के 32000 करोड़ रुपए डकारे गए हैं। गांधी ने बुधवार पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहले हम 20,000 करोड़ के घोटाले की बात कर रहे थे, लेकिन अब एक अखबार ने रिपोर्ट छपी है कि 12,000 करोड़ रुपए का और घोटाला हुआ है और इस तरह से अडानी समूह ने पूरा 32,000 करोडट रुपए का घोटाला किया है।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि घोटाले के दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन मोदी सरकार अपने प्रिय उद्योगपति के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना था कि अडानी के खिलाफ कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही है, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन्हें संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब अडानी के खिलाफ दस्तावेज हैं, तो मोदी और उनके नेतृत्व वाली सरकार इस उद्योगपति के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती, जबकि इसको लेकर कांग्रेस सांसद से सड़क तक सवाल उठा रही है और इस घोटाले के सबूत भी दे रही है। उनका कहना है कि अडानी ने हिंदुस्तान की जनता की पॉकेट से 12,000 करोड़ रुपए निकाले हैं और इस तरह से अडानी ने देश में 32,000 करोड रुपए का कोयला घोटाला किया है।

उन्होंने कहा, कि इस घोटाले का पैसा देश की जनता की जेब से बिजली की कीमतें बढ़ाकर वसूला गया है। बिजली की कीमतें बढ़ने की वजह कोयला घोटाला कर अडानी द्वारा आपकी जेब से निकल गए 12,000 करोड़ है जो बढ़कर अब 32000 करोड रुपए का घोटाला हो गया है। गांधी ने कहा, कि कांग्रेस सरकार मध्य प्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों में बिजली में सब्सिडी देकर लोगों को राहत दे रही है लेकिन असली मुद्दा बिजली की कीमतें बढ़ने का है जो अडानी के कोयला घोटाले की वजह से बढ़ रहीं है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More