शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें माता की पूजा विधि, भोग और कथा

पंडित सुधांशु तिवारी
  पंडित सुधांशु तिवारी

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हो चुकी है। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा अर्चना के बाद 16 अक्टूबर यानी सोमवार को शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का होता है। आज के दिन माता की पूजा अर्चना करने से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां ब्रह्मचारिणी के नाम में ही कई तरह की शक्तियां मिलती है। माता ब्रह्मचारिणीके के नाम में ब्रह्मा का अर्थ तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण से है। इसका पूर्ण अर्थ तप का आचरण करने वाली माता शक्ति मां ब्रह्मचारिणी से है। माता की पूजा अर्चना, आराधन करने से व्यक्ति को तप, त्याग और संयम की प्राप्ति होती है।

माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की विधि

शारदीय नवरात्रा का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। इस दिन माता की पूजा पूरे विधि विधान से करने पर माता कृपा करती है। पूजा में कोई गलती न हो। इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।  माता की ब्रह्मचारिणी की पूजा की के लिए सुबह उठकर स्नान करें और साफ सुधरे वस्त्र धारण करें।

माता को अक्षत चंदन और रोली चढ़ाएं।

  • माता रानी को कमल और गुड़हल के फूल बहुत ही प्रिय हैं, इसलिए माता की इन फूलों जरूर अर्पित करें। इसे माता रानी प्रसन्न होती हैं।
  • -कलश देवता और नवग्रह मंत्र की विधिवत पूजा करें।
  • माता की आरती करते समय घी के दीपक और कपूर से करें।
  • -माता के मंत्रों का जाप जरूर करें।

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त

ब्रह्मचारिणी के इन मंत्रों का करें जप

दधाना करपद्माभ्याम्, अक्षमालाकमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।

जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥

परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।

पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं ब्रह्मचारिणीय नमः। ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:।।

जानिए नया वाहन खरीदने का शुभ दिन, तिथि, नक्षत्र, लग्‍न और राशि अनुसार रंग

मां ब्रह्माचारिणी को लगाएं ये भोग

मां ब्रह्मचारिणी को दूध से बनी मिठाईयां बेहद प्रिय हैं। माता को दूध से बनी मिठाईयों के अलावा फलों में केल आदि का भोग लगाएं। इससे माता ब्रह्मचारिणी प्रसन्न होती हैं। माता रानी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के साथ ही कृपा करती हैं। माता की कृपा पाते ही व्यक्ति के हर कष्ट नष्ट हो जाते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की कथा

मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर में पुत्री के रूप जन्म लिया था। यहां देवर्षि नारद के उपदेश से इन्होंने भगवान शंकर को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए अत्यंत कठिन तपस्या की थी। इस दुष्कर तपस्या के कारण इन्हें माता को तपस्चारिणी अर्थात ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया। कथा के अनुसार, एक हज़ार वर्षों तक माता ने सिर्फ फल, मूल खाकर व्यतीत किए और सौ वर्षों तक केवल शाक पर निर्वाह किया था। कुछ दिनों तक कठिन उपवास रखते हुए देवी ने खुले आकाश के नीचे वर्षा और धूप के भयानक कष्ट भी सहे। कई हज़ार वर्षों की इस कठिन तपस्या के कारण ब्रह्मचारिणी देवी का शरीर एकदम क्षीण हो उठा, उनकी यह दशा देखकर उनकी माता मैना अत्यंत दुखी हुई और उन्होंने उन्हें इस कठिन तपस्या से विरक्त करने के लिए आवाज़ दी उमा, तब से देवी ब्रह्मचारिणी का एक नाम उमा भी पड़ गया। उनकी इस तपस्या से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। देवता, ऋषि, सिद्धगण, मुनि सभी देवी ब्रह्मचारिणी की इस तपस्या को अभूतपूर्व पुण्यकृत्य बताते हुए उनकी सराहना करने लगे।

आकाशवाणी ने दी तपस्या फलित की सूचना

अंत में पितामह ब्रह्मा जी ने आकाशवाणी के द्वारा उन्हें संबोधित करते हुए प्रसन्न स्वर में कहा- देवी! आज तक किसी ने ऐसी कठोर तपस्या नहीं की जैसी तुमने की है। तुम्हारे इस कृत्य की चारों ओर सराहना हो रही हैं। तुम्हारी मनोकामना सर्वतोभावेन परिपूर्ण होगी। भगवान चंद्रमौलि शिवजी तुम्हे पति रूप में प्राप्त अवश्य होंगे। अब तुम तपस्या से विरत होकर घर लौट जाओ शीघ्र ही तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाने आ रहे हैं। इसके बाद माता घर लौट आएं और कुछ दिनों बाद ब्रह्मा के लेख के अनुसार उनका विवाह महादेव शिव के साथ हो गया।

Religion

जन्म के महीने से भी जाना जा सकता है स्त्रियों का स्वभाव

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैसे स्त्रियों के बारे में भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता। कहां भी जाता है त्रिया चरित्र समझ पाना बहुत टेढ़ी खीर है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्य को लेकर सजग नहीं करता। यह ऐसा विज्ञान है जो इंसान की प्रवृत्ति, प्रकृति और उसके स्वभाव को भी बयां कर देता है। […]

Read More
Religion

तो वैशाख माह में जरूर करें ये उपाय

  jyotishacharya Dr Umashankar mishra हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह का शुभारंभ 24 अप्रैल से शुरू हुआ। यह माह हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना है। मान्यता है कि इस माह में पूजा-पाठ करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस माह में कुछ उपाय करने से […]

Read More
Religion

कड़ा, ब्रेसलेट या लॉकेट पहनें सोच-समझकर, इससे हो सकता है नुकसान

यह रत्न कभी भी एक साथ धारण नहीं करना चाहिए ज्योतिषाचार्य उमाशंकर मिश्र आजकल हाथ में कड़ा पहनने के अलावा ब्रेसलेट आदि पहने का चलन भी हो चला है। कुछ लोग तो फैशन के चलते गले में ऐसी वस्तुएं या लॉकेट भी लटकाने लगे हैं जिनसे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन फैशन […]

Read More