स्कैन से बने एक करोड़ से अधिक OPD कार्ड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने ABHA-आधारित स्कैन और शेयर सेवा का प्रयोग करके OPD पंजीकरण के लिए एक करोड़ से अधिक टोकन बनाने का एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंर्तगत अक्टूबर 2022 में शुरू की गई यह कागज रहित सेवा मरीजों को आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) पंजीकरण काउंटर पर रखे गए क्यूआर कोड को स्कैन करने और तत्काल पंजीकरण के लिए अपनी ABHA प्रोफ़ाइल साझा करने की अनुमति देती है।

यह सेवा इस समय भारत के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 419 जिलों में 2,600 से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं में है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में रोगी पंजीकरण काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लगने से रोकने और रोगियों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करने के लिए स्कैन और शेयर सेवा को तेजी से अपनाया है।

ABDM पब्लिक डैशबोर्ड के आंकड़े के अनुसार दिल्ली, भोपाल और रायपुर शहरों में एम्स में इस सेवा का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, ABHA-आधारित स्कैन और शेयर सेवा का उपयोग कर OPD टोकन बनाने वाले शीर्ष 15 अस्पतालों में से नौ कर्नाटक के, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दो-दो हैं। इस सेवा का उपयोग करने के मामले में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सरकारी अस्पतालों में एम्स, नई दिल्ली, SRN अस्पताल, प्रयागराज और एम्स रायपुर शामिल हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More