अन्ना हजारे भेजेंगे आव्हाड को कानूनी नोटिस

अहमदनगर। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को खुद (अन्ना हजारे) के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा, शरद पवार समूह) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड को कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया। यूनीवार्ता से बात करते हुए हजारे के कानूनी सलाहकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मिलिंद पवार ने कहा कि अन्ना ने आज उन्हें अपने रालेगांव सिद्धि निवास पर बुलाया था और उनके साथ चर्चा के बाद हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए आव्हाड को कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी, राकांपा नेता नवाब मलिक को नोटिस भेजा गया था, जिन्होंने बाद में माफी मांगी थी। वकील ने कहा कि आव्हाड को कानूनी नोटिस भेजने का निर्णय अन्य लोगों को हजारे के खिलाफ फिर से ऐसे अपमानजनक बयान देने से रोकने के लिए लिया गया है। हजारे अपने काम के लिए विश्व स्तर पर पहचाने जाते हैं। (वार्ता)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More