मोदी के खुलासे से बदल जाएगा तेलंगाना का राजनीतिक परिदृश्य: चुग

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निजामाबाद में किए गए खुलासों ने तेलंगाना में राजनीतिक गतिशीलता पर गहरा प्रभाव डाला है। चुग ने यहां कहा कि तेलंगाना के लोग अब दृढ़ता से मानते हैं कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) के खिलाफ भाजपा की लड़ाई महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महबूबनगर और निज़ामाबाद में प्रधानमंत्री को मिले जनसमर्थन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।  मोदी अपने संबोधन के दौरान ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से बाहर होने के कारणों को स्पष्ट किया और वंशवादी शासन तथा भ्रष्टाचार से निपटने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि TRS के विपरीत भाजपा एक स्पष्ट विचारधारा द्वारा निर्देशित पार्टी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा अपने मूल वैचारिक सिद्धांतों से समझौता नहीं करती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और BRS के बीच संबंध पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे BRS ने कर्नाटक चुनावों के दौरान कांग्रेस को आर्थिक रूप से समर्थन दिया था। चुग ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस और भाजपा के बीच खुली प्रतिद्वंद्विता महज एक दिखावा है।

प्रधानमंत्री मोदी के बयानों ने दक्षिण भारतीय राज्यों के कल्याण के लिए उनकी चिंता को भी रेखांकित किया और इस गलत धारणा को खारिज कर दिया कि भाजपा दक्षिण के बजाय उत्तर को प्राथमिकता देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों ने तेलंगाना में भाजपा सदस्यों को ऊर्जावान बना दिया है और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता कथित रूप से भ्रष्ट TRS सरकार को हटाने के लिए ऊर्जावान रूप से प्रयास करने के लिए तैयार हैं।(वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More