भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर: सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि अभी भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। सीतारमण ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 97वें वार्षिक दिवस कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2013-14 में भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। अगले कुछ सालों में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में सुधार का लाभ मिल रहा है। सरकार की निर्णय लेने की क्षमता से भारतीय अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। इनके कारण भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में कोई बाधा नहीं है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ना तो हमने विदेश से कर्ज लिया और ना ही जमकर पैसे छापे। जो लोग उस समय करेंसी छापने की वकालत कर रहे थे, वे लोग ही आज राजस्व घाटे पर सवाल उठा रहे हैं। आर्थिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि इस समय फर्टिलाइजर, फूड और फ्यूल को लेकर पूरी तरह अनिश्चितता की स्थिति है। यह नहीं पता है कि अनाज की आपूर्ति काला सागर के रास्ते से होगी या फिर किसी और रास्ते से। यही हाल फर्टिलाइजर और फ्यूल मार्केट का है। यहां उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पूरा वैश्विक सप्लाई चेन बिगड़ा हुआ है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More