भाजपा ने देश में लगाया अघोषित आपातकाल : आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपने निश्चित हार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने बौखलाहट में पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। सुश्री आतिशी ने आज यहां पत्रकारों से कहा,कि भाजपा जान चुकी है। कि वर्ष 2024 में उसका सत्ता से बाहर जाना तय इसलिए बौखलाहट में विपक्ष के नेताओं को डरा-धमकाकर, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। ED द्वारा संजय सिंह की गिरफ़्तारी भी इस अघोषित आपातकाल में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास है। भाजपा प्रवर्तन निदेशालय ( ED) और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के दम पर 2024 का चुनाव लड़ रही है, इसलिए अपना रास्ता साफ़ करने के लिए विपक्ष के हर नेता को निशाना बना रखा है और इसी क्रम में कल भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और उनके ख़ास दोस्तों के भ्रष्टाचार पर बुलंदी से आवाज़ उठाने वाले संजय सिंह को गिरफ़्तार किया गया।

उन्होंने भाजपा और टीवी पर झूठे आरोप लगाने वाले भाजपा प्रवक्ताओं को चुनौती देते हुए कहा,कि यदि कल की रेड में ED को संजय सिंह के घर से एक रुपये के भी भ्रष्टाचार का सबूत मिला है। तो वह देश के सामने प्रस्तुत करे या फिर राजनीति छोड़ दे। संजय सिंह की गिरफ़्तारी का सिर्फ़ एक कारण है कि वह संसद में भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोलते है।भाजपा ने संजय सिंह की आवाज़ को दबाने के लिए पहले उन्हें संसद से निलंबित किया और उसके बाद ED भेज गिरफ़्तार कर लिया। मोदी और उनके ख़ास दोस्तों और उसके भ्रष्टाचार को उजागर करना संजय सिंह की गिरफ़्तारी का कारण बना। ‘आप’ नेता ने कहा कि पिछले 15 महीने से भाजपा की केंद्र सरकार, उनकी सारी एजेंसियाँ और उनके 500 से ज़्यादा अफ़सर तथाकथित आबकारी घोटाले की जाँच कर रहे है। इस जाँच में CBI और ED ने अपने 500 से ज़्यादा अफ़सर लगा रखे है। अफ़सरों ने हज़ारों जगह छापे मारे लेकिन भाजपा और उनकी केंद्र सरकार कोर्ट में एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत पेश नहीं कर पाई है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More