दाणी विद्या मंदिर को 7वें NYC ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में मिला सम्मान

लखनऊ। अदाणी विद्या मंदिर (AVMA) ने पर्यावरण के प्रति शिक्षा की लौ जगाने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहम मुकाम हासिल किया है। हाल ही में, एवीएमए ने 7वें NYC  ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित ग्रीन स्कूल का पुरस्कार जीता, ये उपलब्धि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) न्यूयॉर्क के 78वें सत्र के अनुरूप है जो सतत शिक्षा के प्रति भारत के अटूट समर्पण और गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के सक्रिय रुख को दर्शाती है। अदाणी विद्या मंदिर ने शिक्षा से जुड़े खर्चों को कम करने के लिए कई प्रयास हैं जिससे छात्रों और उनके परिवारों लाभ मिल रहा है। ये लागत-बचत उपाय, परिवारों को समय के साथ बचत करने में सक्षम बनाते हैं जिसके बाद इस राशि तो उच्च शिक्षा में लगाया जा सकता है। इसके अलावा स्कूल अपने पाठ्यक्रम-एकीकृत वृक्षारोपण गतिविधियों के माध्यम से जैव विविधता पर जोर देता है।

AVMAपारंपरिक शैक्षिक दृष्टिकोण से अलग अपने छात्रों में हमारे ग्रह के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है। एनवाईसी ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस छात्रों को वृक्षारोपण, वेस्ट रिडक्शन और संरक्षण करने के लिए जागरुक करते हैं साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए एक अलग राह भी दिखाते है। इसके अलावा तकनीक, जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक संरक्षण पर भी जोर दिया जाता है। अदाणी विद्या मंदिर में पर्यावरण जुड़े रहने के सभी विक्लप मौजूद है। सौर ऊर्जा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वेस्ट मैनेजमेंट समेत जल संरक्षण और लैंडफिल प्रभाव को कम करने जैसे प्रयास शामिल है।

AVMA  मानता है कि स्थिरता एक विश्वव्यापी प्रयास है और एक स्थायी भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से वैश्विक भागीदारी जरुरी है। अदाणी विद्या मंदिर पहले ही यूनिसेफ के साथ मिल कर काम कर रहा है साथ ही यूनेस्को के साथ साझेदारी बनाने की प्रक्रिया में है। अदाणी विद्या मंदिर यूनिसेफ के साथ सहयोग करने वाला गुजरात का एकमात्र निजी स्कूल है और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत एनएबीईटी द्वारा मान्यता प्राप्त अहमदाबाद का पहला निजी स्कूल है। स्कूल ने क्लाइमेट एक्शन समिट 2023 में भाग लेकर यूनिसेफ के साथ सहयोग किया है। एवीएमए, अहमदाबाद के दो छात्र, अलविना रॉय और गितांशु चावड़ा ने ब्राजील और चीन में AFS  इंटरकल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रमों के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति अर्जित की है। हम आपको ये भी बता दें कि अदाणी फाउंडेशन ने टेमासेक फाउंडेशन (सिंगापुर) के साथ मिलकर NIE इंटरनेशनल STEM  लीडरशिप प्रोग्राम शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है।

Delhi

महिला पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज हो या नहीं, सुप्रीम कोर्ट जांच करेगा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह जांच करेगा कि किसी महिला को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के तहत बलात्कार के मामले में आरोपी बनाया जा सकता है या नहीं। न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने 61 वर्षीया एक विधवा की अग्रिम जमानत याचिका पर […]

Read More
Delhi

विधेयकों को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रख सकते राज्यपाल: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्यपाल बिना किसी कार्रवाई के विधेयक व विधेयकों को अनिश्चितकाल के लिए लंबित नहीं रख सकते। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि राज्य के एक अनिर्वाचित प्रमुख के रूप में राज्यपाल को कुछ संवैधानिक शक्तियां […]

Read More
Delhi

निर्यात सबसे तेजी से बढ़़ रहा है: PHD चैंबर

नई दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत 2023 तक दो लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर विचार कर रहा है क्योंकि कोविड के बाद भारत के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत की उभरती निर्यात गतिशीलता पर PHD रिसर्च ब्यूरो, PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आज जारी में […]

Read More