2024 लोकसभा चुनाव में मुस्लिम एकतरफा कांग्रेस के साथ: शाहनवाज़

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज पूरी तरह कांग्रेस के साथ आने का मन बना चुका है। मुस्लिम वर्ग के 20 प्रतिशत वोट के साथ अन्य वर्ग भी कांग्रेस के साथ आ कर राहुल गाँधी के नेतृत्व में सेकुलर और प्रगतिशील सरकार बनाएंगे। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने प्रयागराज के तीन दिवसीय दौरे के दौरान शहर, गंगापार और यमुनापार में मुस्लिम समाज के सम्मानित लोगों के साथ चौपाल बैठकों में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुस्लिम वर्ग को एहसास हो गया है कि जब तक वो कांग्रेस को एकतरफा वोट करते रहे तब तक भाजपा के पूरे देश में सिर्फ़ दो ही सांसद होते थे। जबसे वो भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस से दूर हुए न सिर्फ़ भाजपा और मजबूत होती गयी बल्कि मुस्लिम नेतृत्व भी खत्म हो गया। आज उत्तर प्रदेश की 20 प्रतिशत आबादी वाला मुस्लिम वर्ग नेतृत्वविहीन हो गया है। जबकि उसके वोट से ही अन्य वर्गों में नेता पैदा होते रहे।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को क्रमशः 31 और 37 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि प्रदेश में सिर्फ़ मुस्लिम और दलित ही अकेले 41 प्रतिशत हैं। संविधान पर मंडराते खतरे और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार से नाराज़ सभी लोग चाहते हैं। कि राहुल गाँधी प्रधान मंत्री बनें। जनता की इस इच्छा को पूरा करने के लिए कांग्रेस का संगठन पूरी तरह से तैयार है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More