मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने भेजा पांचवां समन, चार अक्टूबर को हाज़िर होने का आदेश

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ED ने पांचवां सम्मन भेजा है। सूत्रों की मानें तो कथित जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को ED ने इस बार चार अक्टूबर के लिए समन भेजा है। जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन ने शनिवार (24 सितंबर) को झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें जारी समन को चुनौती दी थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 18 सितंबर को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित मामले में ED की ओर से जारी समन के खिलाफ सोरेन की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने मामले में राहत के लिए सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट का रुख करने की छूट दे दी थी।

इस मामले में कई लोगों को किया गिरफ्तार

इस मामले में ED ने झारखंड में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा भी शामिल हैं। सोरेन को ED ने शुरुआत में तीन नवंबर 2022 को तलब किया था, लेकिन वह सरकारी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए थे। झामुमो नेता ने केंद्रीय जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी थी और समन पर अमल को तीन हफ्ते के लिए टालने का अनुरोध किया था।

अवैध खनन से जुड़ा हुआ है मामला

सूत्रों ने बताया कि ED भू-माफिया, वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित भूमि घोटालों के संबंध में सीएम से पूछताछ करना चाहती है। ED ने सोरेन से राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में पिछले साल 17 नवंबर को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। केंद्रीय एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिनमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है, जिसमें माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने 1932 की तिथि तक के फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए कथित तौर पर मिलीभगत की थी।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More