लखीमपुर खीरी हिंसा मामला, केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को दिल्ली जाने की छूट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे एवं लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील दे दी। शीर्ष अदालत ने यह ढील उन्हें अपनी बीमार मां की देखभाल और अपनी बेटी का इलाज के लिए दिल्ली जाने और वहां रहने की अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली वाली पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।

पीठ ने याचिकाकर्ता को अनुमति देने के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया कि वह किसी भी सार्वजनिक समारोह में भाग नहीं लेंगे या विचाराधीन मामले के संबंध में मीडिया को संबोधित नहीं कर सकेंगे। पीठ ने उन पर दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश करने से रोक की पहले की शर्त हटा दी है। शीर्ष अदालत ने हालांकि यह भी कहा कि आरोपी के उत्तर प्रदेश में प्रवेश पर रोक अभी भी जारी रहेगी। यह मामला केंद्र के (निरस्त किए गए) कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हिंसा भड़कने के बाद तीन अक्टूबर 2021 को चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत से संबंधित है। किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि मिश्रा का एक वाहन प्रदर्शनकारियों के एक समूह को कुचल गया था।  (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More