BJP ने दूसरी सूची में पश्चिम निमाड़ क्षेत्र से तीन उम्मीदवार किए घोषित

बड़वानी/खरगोन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव के लिए आज रात घोषित अपनी 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पश्चिम निमाड़ के बड़वानी जिले से दो और खरगोन जिले से एक उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने बड़वानी जिले के राजपुर (अनुसूचित जनजाति) क्षेत्र से फिर से अंतर सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। अंतर सिंह पटेल मध्यप्रदेश में मंत्री रहे देवी सिंह पटेल के पुत्र हैं। वे बड़वानी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। अंतर सिंह पटेल (49) पिछले चुनाव में पूर्व गृह मंत्री तथा वर्तमान कांग्रेस विधायक बाला बच्चन से मामूली अंतर 932 वोट से हार गए थे। मामूली अंतर से हारने और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने की वजह से ही उन्हें फिर से टिकट देने की वजह माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद राजपुर में जश्न का माहौल है।

इसी तरह से इस सूची में बड़वानी जिले के पानसेमल (अनुसूचित जनजाति) से श्याम बरडे को उम्मीदवार बनाया गया है। क्षेत्र में 10 वर्षों से लगातार सक्रिय श्याम बरडे की पत्नी जिला पंचायत बड़वानी की सदस्य रही हैं। श्याम बरडे भी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री हैं। इसी तरह खरगोन जिले से भीकनगांव अनुसूचित जनजाति क्षेत्र से नंदा ब्राह्मणे को टिकट दिया गया है। नंदा ब्राह्मणे 2013 में विधानसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन बेहद कम अंतर से हार गई थीं। वह BJP में जिला महामंत्री के पद पर भी रहीं। भीकनगांव का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस की झूमा सोलंकी कर रही हैं।(वार्ता)

Madhya Pradesh

सड़क दुर्घटना में महिला और दो बच्चों की मौत, दो अन्य घायल

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक डंपर और दुपहिया वाहन की टक्कर में एक महिला और दो बच्चों की मृत्यु हो गई। जबकि महिला का पति एवं एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के पीपल झोपा रोड पर कदवाली फाटे पर […]

Read More
Madhya Pradesh Raj Dharm UP

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन

16 से 22 दिसंबर तक लगेगा खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय सितारों का जमावड़ा  सात दिवसीय समारोह में देखने को मिलेगी बुंदेली कला-संस्कृति की अनूठी झलक भोपाल/लखनऊ। बेशकीमती शिल्पकलाओं के लिए विश्वविख्यात खजुराहो को अब बांस-बल्लियों से तैयार की गई टापरा टॉकीज में फिल्मों की प्रदर्शनी वाले अपने अनोखे अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए भी जाना जाता […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : सभी 230 सीटों पर 76 प्रतिशत से अधिक रिकार्ड मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर एकसाथ मतदान के दौरान मतदाताओं ने न केवल बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि राज्य में 76 फीसदी से ज्यादा मतदान के साथ एक रिकॉर्ड बन गया। कल हुए मतदान में लगभग पांच करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाताओं में से 76,22 […]

Read More