महन सरिया और दिव्य दृष्टि ग्रुप के दरभंगा सहित पांच ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

दरभंगा। आयकर विभाग के अन्वेषण निदेशालय की टीम आज बिहार के दरभंगा एवं समस्तीपुर के दो व्यावसायिक घरानों के देश के पांच शहरों में स्थित अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि आयकर विभाग की टीम बिहार के महन सरिया ग्रुप एवं दिव्य दृष्टि ग्रुप के दरभंगा, समस्तीपुर सहित पुणे, गुवाहाटी और कोलकाता में छापामारी कर रही है। यह दोनों व्यावसायिक घराना पशु आहार एवं आटा मिल (फ्लोर मिल) के निर्माण एवं व्यवसाय से जुड़े हैं जिनकी फैक्ट्री एवं आवासों और कार्यालय सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दरभंगा के दोनार स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक टीम अशोक कैटल फीड (पशु आहार) में छापेमारी कर रही है जबकि इससे जुड़े समस्तीपुर, पुणे, गुवाहाटी एवं कोलकाता के विभिन्न ठिकानों पर भी अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। उधर एक टीम कोलकाता में दिव्यदृष्टि पोल्ट्री पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग के निशाने पर दरभंगा के अशोक मंसरिया, आनंद मंसरिया और राज कुमार मंसारिया सहित समस्तीपुर के प्रकाश अनुपम शामिल हैं। सभी व्यवसायी पशु आहार के निर्माण और बिक्री के अलावा आटा मिल सहित पोल्ट्री व्यवसाय में शामिल हैं। छापेमारी दल में सौ से अधिक पदाधिकारी और कर्मी शामिल है। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More