खराब चंद्रमा को मज़बूत बनाने के लिए करें चंद्र नवमी व्रत

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को श्रीचन्द्र नवमी के रूप में मनाया जाता है। वैदिक ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक ग्रह कहा गया है। चंद्र मन को नियंत्रित करता है। यह भावनाओं का सैलाब लेकर आता है। यह किसी की मानसिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। तो किसी की हालत खराब भी कर सकता है। यह माता का कारक ग्रह भी है (मतलब: माता का सीधा संबंध चंद्र ग्रह से होता है। ज्योतिष में चंद्रमा को स्त्री ग्रह माना गया है। मन और माता दोनों का कारक चंद्र ग्रह है।)

चंद्र नवमी व्रत क्यों मनाया जाता है?

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र खराब हो तो वह अस्थिर रहता है और बात-बात पर विचलित हो जाता है। और यदि चंद्र बलवान हो तो व्यक्ति सचेत निर्णय लेने वाला होता है और हर जगह खुश रहता है। अगर आपकी कुंडली में भी चंद्र खराब स्थिति में है तो आपको चंद्र नवमी के दिन चंद्र देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ विशेष उपाय भी किए जा सकते हैं जिससे चंद्र ग्रह मजबूत होता है।

चंद्र नवमी व्रत कैसे करें?

चंद्र नवमी के दिन व्रत रखा जाता है। जो लोग चंद्र नवमी का व्रत रखते हैं उन्हें सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर अपने पूजा कक्ष में भगवान के सामने चंद्र नवमी व्रत का संकल्प करना चाहिए।

इसके बाद पूरे दिन व्रत रखें, फल खा सकते हैं।

रात्रि में चंद्र उदय होने पर चंद्र के दर्शन करें, जल और अक्षत चढ़ाएं और अपने सभी कष्टों के नाश की कामना करके व्रत खोलें।

चंद्र नवमी व्रत के लाभ

जिन लोगों की कुंडली में चंद्र खराब स्थिति में है, कमजोर हैं, उन्हें चंद्र की मजबूती के लिए यह व्रत अवश्य करना चाहिए।

चंद्र नवमी के दिन चांदी का चंद्र बनवाकर गले में धारण करने से चंद्र मजबूत होता है।

कमजोर मानसिक स्थिति वाले लोगों को आठ कैरेट का मोती चांदी की अंगूठी में बनवाकर कनिष्ठा उंगली में धारण करना चाहिए।

अगर आर्थिक स्थिति कमजोर है तो चंद्र नवमी के दिन घर में चंद्र यंत्र स्थापित करें। इससे जल्द ही पैसों की कमी दूर हो जाएगी।

चंद्र नवमी के दिन अपने घर की तिजोरी में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा।

Religion

बस्तर का एकमात्र दक्षिणमुखी शिवलिंग दंतेवाड़ा की मावली गुड़ी में

करीब एक हजार साल पुराना है यह शिवलिंग बस्तर में छिंदक नागवंशी राजाओं का वर्चस्व रहा है और यह शिव उपासक थे, इसलिए पूरे बस्तर में शिव परिवार की प्रतिमाएं सर्वाधिक हैं किंतु दक्षिणमुखी शिवलिंग सिर्फ एक है। यह शिवलिंग दंतेवाड़ा में मावली माता मंदिर परिसर में है। यह करीब एक हज़ार साल पुराना तथा […]

Read More
Religion

चलने-फिरने में अक्षम युवती दर्शन को पहुंची

अयोध्या। 8मई। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ युवती ने सुविधापूर्वक श्री राम लला का दर्शन किया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए मंदिर परिसर में की गई व्यवस्था की सराहना की। 26 वर्षीय भावना चलना-फिरना तो दूर उठकर खड़ी भी नहीं हो सकती। अलबत्ता, समझने, बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। वे अपने मां बाप के […]

Read More
Religion

ये 10 बातों से जान जाएंगे कि मूल में पैदा हुआ बालक होगा कैसा…?

यदि आपका या आपके बच्चे का जन्म मूल में हुआ है तो… मूल नक्षत्र में जन्मे बालक का कैसा होता है स्वभाव और भविष्य राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद नक्षत्र मंडल में मूल का स्थान 19वां है। ‘मूल’ का अर्थ ‘जड़’ होता है। राशि और नक्षत्र के एक ही स्थान पर उदय और मिलन के […]

Read More