मोदी ने नौ वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

हैदराबाद/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में आभासी माध्यम से नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा,“आज शुरू की जा रही नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें कनेक्टिविटी बढ़ाने में काफी सुधार करेंगी और साथ ही पूरे भारत में पर्यटन को बढ़ावा देंगी। ये ट्रेनें 11 राज्यों, अर्थात् राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।

ये वंदे भारत ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों में सबसे तेज़ होंगी और यात्रियों के काफी समय बचाने में मदद करेंगी। मार्ग की सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-त्रुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे तेज़ होंगी। इससे हैदराबाद-बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्धारित समय 2.5 घंटे से अधिक का बदलाव होगा। वहीं तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक समय तक, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक और उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे की देरी से रवाना होगी। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More