खास शख्शियत: पेश है.. लखनऊ की जानीमानी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा से वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी की खास मुलाकात के मुख्य अंश

लखनऊ। 80 के दशक से चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत डॉ. दीपा कपूर आज गंभीर महिला रोगों के प्रभावी रोकथाम विषय पर बड़ा कार्य कर रही है। लखनऊ में जन्मी, ला_मार्टनियन गर्ल्स कॉलेज से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने वाली, डॉo दीपा केजीएमसी लखनऊ की मेधावी छात्र रही है। डॉ. दीपा के परिवार में उनके बुजुर्गों ने घर के सभी बच्चों खास कर बेटियो को बेहतर शिक्षा पर बहुत जोर दिया। डॉ. दीपा के पिता डॉ. धवन लखनऊ विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के होड रहे है। जिन्होंने पॉलिटिकल साइंस के कई विषयों पर बड़ी रिसर्च के साथ बड़ा अध्ययन किया, जो आज भी विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। तीन दशकों से भी अधिक समय तक लखनऊ पीजीआई में सेवारत रही डॉo दीपा, रिटायर्ड होने के बाद, आज भी पूरी तरह स्वस्थ व एनर्जेटिक नजर आती है।

आज कल डॉo दीपा कपूर शहीद पथ स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे रही है, उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में महिलाओं से जुड़े सभी प्रकार के रोगों की पूरी गंभीरता से जांच के साथ कुशल विशेषज्ञों की निगरानी में सटीक इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल पूरी तरह आधुनिक व्यवस्था से सुसज्जित है और यहां महिलाओं से संबंधित सभी रोगों की जांच, चिकित्सा, सर्जरी आदि का खर्च अन्य अस्पतालों के मुकाबले काफी किफायती है। उन्होंने बताया कि महिला और बच्चों से संबंधित रोगों को लेकर हम काफी गंभीर हैं और हमारे यहां केस को बहुत ही बारीकी से जांच परख के बाद उसका संपूर्ण इलाज किया जाता है। खासकर महिलाओं में होने वाले कैंसर जैसे गंभीर रोगों का भी इलाज यहां संभव है।

डॉ. दीपा कपूर आज भी अपने हर मरीज को लेकर बहुत गंभीर रहती है। वह अपना पूरा समय अस्पताल व मरीजों की देखभाल, उनके इलाज में बिताती हैं। महिला रोगों के साथ, सिजेरियन ऑपरेशन (बच्चा पैदा होने) से लेकर अन्य कई विषयों में उनको महारथ हासिल है। उन्होंने बताया कि यहां अस्पताल में कैंसर के बड़े एक्सपर्ट सर्जन व पूरी तरह प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मौजूद है। महिलाओं में होने वाले कैंसर का प्रभावशाली इलाज यहां मौजूद है, जिसका खर्च लाख से डेढ़ लाख रुपए के आसपास आता है, जो अन्य के मुकाबले कम है। डॉ. दीपा ने बताया कि यहां का पैरामेडिकल स्टाफ बहुत ट्रेंड है। यहां ओटी स्टाफ बहुत एक्सपर्ट है। यहां सभी मरीजों को अच्छी आधुनिक सुविधाएं किफायती दामों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More