महिला आरक्षण नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मेघवाल

नई दिल्ली। कानून और विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को राज्यसभा में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाले संविधान (128 संशोधन) विधेयक 2023 को पेश करते हुए कहा कि यह महिलाओं को सामाजिक- आर्थिक सहभागिता बढ़ाने का अवसर देने वाला विधेयक है।

मेघवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार शुरू से नारी सशक्तिकरण के पक्ष में रही है। विकसित भारत बनाने की दिशा में नारी सशक्तिकरण आवश्यक है और यह विधेयक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक आर्थिक कर के समानता लाने का प्रयास करना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने स्वच्छ भारत, उज्जवला, जनधन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन सब में नारी सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक से अनुच्छेद 330, 332 और 334 में अतिरिक्त प्रावधान जोड़े जाएंगे। संविधान के अनुसार महिला आरक्षण में अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को स्वयं ही आरक्षण मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि परिसीमन और जनगणना के बाद महिला आरक्षण लागू हो जाएगा। इसे लागू करने के लिए न्यायोचित और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More