विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ “शांतिनिकेतन” देश के लिए बड़ी उपलब्धि

 शाश्वत तिवारी

नोबेल पुरस्कार विजेता रबींन्द्रनाथ टैगोर के घर शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। ये देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि भारत सरकार के संस्कृति और विदेश मंत्रालय ने हाल ही में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में इसे शामिल करने की सिफारिश की थी। शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है। नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपने जीवन का अधिकांश समय यहीं बिताया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया की बधाई हो। हमारे पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर और उन सभी लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि जिन्होंने उनके संदेश को जीवित रखा है।

भारत लंबे समय से बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित शांतिनिकेतन को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने की कोशिश कर रहा था। हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने बताया था कि यूनेस्को की विश्व धरोहर केंद्र की सलाहकार संस्था आईसीओएमओएस ने शांतिनिकेतन को विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सिफारिश की है। यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज विवरण के मुताबिक, कोलकाता से 160 किमी दूर शांतिनिकेतन मूल रूप से रवींद्रनाथ टैगोर के पिता देबेंद्रनाथ टैगोर द्वारा बनाया गया एक आश्रम था, जहां जाति और पंथ से परे कोई भी आ सकता था और परमेश्वर पर ध्यान कर सकता था।

इसमें कहा गया है कि महर्षि के नाम से प्रसिद्ध देबेंद्रनाथ टैगोर भारतीय पुनर्जागरण के अग्रणी व्यक्ति थे। महर्षि द्वारा निर्मित संरचनाओं में शांतिनिकेतन गृह और एक मंदिर था। भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक शांतिनिकेतन में स्थित विश्वभारती में मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, ललित कला, संगीत, मंच कला, शिक्षा, कृषि विज्ञान आदि की पढ़ाई की जाती है। 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था। विश्वभारती पश्चिम बंगाल का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है और प्रधानमंत्री इसके कुलाधिपति हैं।

National

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना: ‘इंडिया’

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार अपनी विफलताओं तथा असली मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है इसलिए सरकार को लेकर सच बोलने वाले पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ‘इंडिया’ ने कुछ पत्रकारों के खिलाफ की गई कार्रवाई […]

Read More
Biz News Business National

वेदांता ने की डिमर्जर की घोषणा, पांच नई कंपनियां लिस्टेड होंगी

विकास के अगले चरण में अपने सेक्टर की वर्ल्ड क्लास कम्पनियाँ बनेंगी वेदांता लिमिटेड के शेयर होल्डर को हर शेयर पर मिलेंगे नई लिस्टेड पाँच कंपनियों के एक-एक शेयर भारत में कमोडिटीज, एनर्जी और टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग का मिलेगा लाभ लखनऊ।  ग्लोबल फुटप्रिंट के साथ भारत की सबसे बड़ी डाइवर्सिफाइड नेचुरल रिसोर्स कंपनी वेदांता […]

Read More
National

मणिपुर के क्वाक्टा बम विस्फोट मामले में एक प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर पुलिस ने शनिवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा कि उसने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ मिलकर एक संयुक्त खुफिया ऑपरेशन में हाल ही में राज्य के बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा में हुए कार बम विस्फोट मामले (आरसी. संख्या 01/2023/NIA) में एक प्रमुख आरोपी को चुराचांदपुर जिले के तोरबुंग क्षेत्र से सेमिनलुन […]

Read More