‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे विक्की कौशल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना-स्टारर फिल्म ‘छावा’ की अगले महीने से शूटिंग शुरू हो जाएगी। ‘छावा’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। विक्की कौशल इस फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक और महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे।

वहीं, रश्मिका मंदाना फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म मुख्य रूप से छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और युद्ध के लिए उनकी रणनीतियों पर केंद्रित होगी। फिल्म छावा का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और यह उनका पहला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट होगा।(वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More