ESI हॉस्पिटल के हस्तांतरण रोके जाने के लिए दिया ज्ञापन

कानपुर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सदस्य मनोज सिंह को ईएसआई श्रम चिकित्सा सेवाएं कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले बीमाकर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से संयोजक उदय राज सिंह ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पाण्डुनगर सात, कर्मचारी राज्य बीमा योजना उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत संचालित होने वाला यूपी का सबसे बड़ा 312 बेड का चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय से सबसे अधिक संख्या में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय एवं उनके बीमांकित सम्बद्ध हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय जाजमऊ का अधिग्रहण वर्ष 2016 में कर्मचारी राज्य बीमा निगम भारत सरकार द्वारा किया गया था।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम भारत सरकार द्वारा कभी भी किसी भी चिकित्सालय का अधिग्रहण या हस्तांतरण किये जाने से बीमांकितों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पाण्डुनगर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा अधिग्रहण के उपरान्त उत्तर प्रदेश सरकार के पास कोई भी उच्च क्षमता का बड़ा चिकित्सालय नहीं बचेगा। जिससे बीमांकितों एवं उनके परिजनों के इलाज में भारी असुविधा होगी। सहसंयोजक हरेन्द्र गौड़ ने मनोज सिंह से अनुरोध किया कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पाण्डुनगर कानपुर को, कर्मचारी राज्य बीमा निगम भारत सरकार को हस्तांतरित किये जाने से रोके।

Central UP

क्षत्रिय संगठन हुए एकजुट

यूपी क्षत्रिय समन्वय समिति का किया गठन प्रदीप सिंह बब्बू बने संयोजक लखनऊ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 16 क्षत्रिय संगठनों ने बैठक कर ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति’ का गठन किया। समिति का प्रदेश संयोजक सर्वसम्मति से प्रदीप सिंह बब्बू को चुना गया। प्रदेश में क्षत्रिय हितों के मुद्दों पर […]

Read More
Central UP

गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता रैली

लखनऊ।  महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज NSS इकाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य प्रो. धर्म कौर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रो. कौर ने स्वच्छता पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की और छात्रों को स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के […]

Read More
Central UP

निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट धंसी

मलबे में दबकर दो लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक ज़ख़्मी ए अहमद सौदागर राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर 11 में गुरुवार की देर रात अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की खुदाई के दौरान धंस गई। इस हादसे में काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे […]

Read More