मैक्रों की भारत- राहुल की फ्रांस यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

G20 शिखर सम्मलेन में दुनिया के दिग्गज नेता सहभागी हुए। सभी ने एक स्वर में भारत के विचार प्रस्ताव और सत्कार को विलक्षण बताया। इन विदेशी मेहमानों को ऐसा उदार चिंतन पहले किसी अन्य सम्मेलन में देखने को नहीं मिला था। यह सन्योग था कि इसी समय राहुल गांधी विदेश यात्रा पर थे। इसके पहले नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के पहले भी राहुल गांधी ने सन्योग बनाया था। मोदी की यात्रा से ठीक पहले वह अमरिका गए थे। उनकी प्रत्येक विदेश यात्रा में भारत की प्रतिष्ठा के अनुरूप कोई बयान नहीं होता। हर बार, हर जगह एक जैसे बयान। इस बार भी उन्होंने फ्रांस में वही दोहराया। कहा कि भारत लोकतंत्र, संविधान पर हमला हो रहा है, आवाज को दबाया जाता है, मुसलमानों दलितों को निशाना बनाया जा रहा है, केरोसिन छिड़क दिया गया है।

इतना ही नहीं राहुल ने मणिपुर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी विचार व्यक्त किए। उसका भी लब्बोलुआब वही था जो वह लोकसभा में बोल चुके हैं। लेकिन जब नरेंद्र मोदी जबाब दे रहे थे तो राहुल अपनी I.N.D.I.A  के साथ बहिर्गमन कर गए थे। क्योंकि नरेंद्र मोदी उनको आईना दिखा रहे थे। वस्तुतः राहुल गांधी भारत और नरेंद्र मोदी के विरोध का अन्तर समझने में असमर्थ है। इसलिए विदेशों में उनके बयान भारत की छवि के प्रतिकूल हो जाते हैं। एक तरफ राहुल अपने उसी अंदाज में बयान दे रहे थे, दूसरी तरह जी 20 सम्मेलन में भारत की जयजयकार हो रही थीं। सभी विदेशी नेता मोदी के मुरीद बन गए थे।

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने जब आपदा में अवसर का विचार दिया, तब आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ हो गया। भारत ने कोरोना की दो वैक्सीन सबसे पहले बना कर विकसित देशों को भी चौंका दिया। पहले विकसित देश वैक्सीन बना बनाते थे। दशको बाद वह भारत को नसीब होती थी। भारत का पिछला चन्द्रयान अभियान विफल हुआ था। नरेंद्र मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने पहुँचे। उन्होंने असफ़लता में अवसर का विचार दिया। वैज्ञानिकों ने कमियों को दूर किया। इसके बाद चन्द्रयान अभियान सफल हुआ। इसी प्रकार नरेंद्र मोदी ने G20 की अध्यक्षता को अवसर में बदल दिया। भारतीय विचार और सरकार की दुनिया में गूंज हुई। वसुधैव कुटुम्बकम G20 का ध्येय वाक्य बन गया। लोगो में कमल का फूल और पृथ्वी है। ब्राजील की अध्यक्षता की कमान सौंपते हुए नरेंद्र मोदी कामना करते हैं।।।

स्वस्ति अस्तु विश्वव्य

नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र से लेकर जितने भी प्रस्ताव किए, उन सभी को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। यह अध्यक्षता में अवसर का बेमिसाल प्रमाण है। राहुल गांधी ने पेरिस में छात्रों और शिक्षाविदों को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि  मैंने गीता पढ़ी है, कई उपनिषद पढ़े हैं, मैंने कई हिंदू धर्म से जुड़ी किताबें पढ़ी हैं, भाजपा जो करती है उसमें हिंदू धर्म जैसा कुछ भी नहीं है, विपक्षी दलों के गठबंधन  भारत के लोकतांत्रिक ढांचों को बचाने के लिए लड़ रहा है। विपक्षी भारत की आत्मा के लिए लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है। देश मौजूदा उथल-पुथल से सकुशल बाहर आ जाएगा। निचली जातियों, अन्य पिछड़ी जातियों, आदिवासियों और अल्पसंख्यक समुदायों की अभिव्यक्ति, भागीदारी को रोका जा है। वह भारत जहां किसी दलित व्यक्ति या मुस्लिम व्यक्ति, आदिवासी व्यक्ति, उच्च जाति के व्यक्ति, किसी के भी साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, उस पर हमला किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री यह फैसला कर लें कि भारत में कोई अहंकारपूर्ण आचरण या कोई हिंसा नहीं करेगा, तो यह रुक जाएगा। यह भारत की आत्मा पर हमला है और ऐसा करने वाले लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। भारत की आत्मा पर हमला करने वाले लोगों को अच्छी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत में अल्पसंख्यकों का दमन हो रहा है। बीजेपी और आरएसएस निचली और पिछड़ी जातियों के लोगों की अभिव्यक्ति और भागीदारी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मैं ऐसा भारत नहीं चाहता जहां लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाए क्योंकि वे अल्पसंख्यक हैं।

राहुल ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में उनकी बैठक में जिन विषयों पर चर्चा की गई, उनमें मणिपुर में मानवाधिकार की स्थिति का मुद्दा भी शामिल था। दूसरी ओर G20 के सभी देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने के समझौते कर रहे हैं।  जब राहुल गांधी फ्रांस में भारत की छवि के प्रतिकूल बयान दे रहे थे, उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की प्रगति की प्रशंसा कर रहे थे। G20 समिट से इतर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।मैक्रों ने बताया कि फ्रांस भारत के साथ रक्षा सहयोग को और विकसित करेगा। विभाजित माहौल के बाद भी ने G20 अध्यक्ष के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया है।

उन्होंने  सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए वसुधैव कुटुम्बकम् लिखा है। कहा कि G20 शिखर सम्मेलन ने एकता का संदेश दिया।दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों और प्लेटफार्म के डिजाइन, विकास और निर्माण में साझेदारी के जरिये भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। एक संयुक्त बयान में कहा गया है है कि दोनों नेताओं ने क्षा संबंधी औद्योगिक रूपरेखा को शीघ्र अंतिम रूप देने का भी आह्वान किया। डिजिटल,विज्ञान, तकनीकी नवाचार, शिक्षा,संस्कृति,स्वास्थ्य और पर्यावरण सहयोग

बढ़ाया जाएगा। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए इंडो-फ्रेंच कैंपस के मॉडल पर इन क्षेत्रों में संस्थागत संबंधों को मजबूत किया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल-सऊद के साथ द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।  भारत ने पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच एक ऐतिहासिक आर्थिक गलियारा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह गलियारा एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक विकास और डिजिटल सम्पर्क सुविधा प्रदान करने में भी मदद करेगा। नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस ने भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर किए। भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। जबकि सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More