इस व्रत से मिलेगी कर्ज से मुक्ति, दूर होगा आर्थिक संकट

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

इस बार प्रदोष व्रत मंगलवार होने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है। यदि आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं इस दिन व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान गणेश की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक संकट भी समाप्त हो जाएगा। भाद्र माह के त्रयोदशी तिथि यानि 12 सितंबर को कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार यह व्रत मंगलवार को पड़ने के कारण एक विशेष संयोग का निर्माण हो रहा है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति के साथ्-साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।

शुभ मुहूर्त : शुभ मुहूर्त भाद्र मास की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 12 सितंबर की सुबह 08 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन अगले दिन 13 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में होती है। इसलिए इसमें उदयातिथि नहीं मानते हुए 12 सितंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 05 मिनट से रात 09 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है।

इस विधि से करें पूजा आराधना

कर्ज से मुक्ति व आर्थिक संकटों से उभारने के लिए भाद्र मास के प्रदोष व्रत में भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना गया है। इस दिन सुबह उठकर स्नान कर भगवान शिव के सामने व्रत का संकल्प लें। वहीं प्रदोष काल में पति-पत्नी एक साथ मिलकर भगवान गणेश के ऊपर जलाभिषेक और दूध का अभिषेक करें। बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, धूप, दीप एवं लड्डू का भोग लगाएं। इसके साथ ही गणेश स्त्रोत का पाठ करें।

भौम प्रदोष व्रत का महत्व

दिन के अनुसार प्रदोष व्रत का महत्व होता है। उस दिन के नाम पर ही प्रदोष व्रत का भी नाम पड़ता है। सितंबर का पहला प्रदोष व्रत मंगलवार को है, मंगल को भौम कहते हैं, इसलिए इसे भौम प्रदोष कहा जाता है। जो व्यक्ति किसी रोग से पीड़ित है, उसे भौम प्रदोष व्रत के दिन शुभ मुहूर्त में शिव पूजा करनी चाहिए। यदि वह ऐसा करने में सक्षम नहीं है तो उसके परिवार का कोई अन्य सदस्य यह व्रत और पूजा कर सकता है। वह इस व्रत के पुण्य को रोगी को दे सकता है। भौम प्रदोष व्रत और शिव कृपा से रोग दूर हो जाता है। उसे उत्तम सेहत की प्राप्ति होती है।

Religion

राधा अष्टमी आज है जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा अष्टमी पर्व मनाया जाता है। […]

Read More
Religion

संतान सप्तमी: व्रत के प्रभाव से संतान के दुख और परेशानियों का होता है निवारण,

नया लुक ब्यूरो यह व्रत संतान प्राप्ति एवम उनकी रक्षा के उद्देश्य से किया जाता हैं। संतान सप्तमी के व्रत के प्रभाव से संतान के समस्त दुःख, परेशानीयों का निवारण होता है। संतान सप्तमी व्रत संतान सप्तमी का व्रत माताएं अपनी संतानों की लंबी आयु के लिए रखती है। इस वर्ष संतान सप्तमी का त्यौहार […]

Read More
Religion

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोज ये काम करने से मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता कभी-कभी चीजें उस तरीके से संपन्न नहीं होती जैसा हम सोचते हैं और यह भी हमारे मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इसका कारण चंद्रमा या अन्य ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण हो सकता है। ग्रहों की शांति के लिए ज्योतिष शास्त्र […]

Read More