जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचारी को पदोन्नति, खुलासा करने वाले को सजा : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जल जीवन मिशन में 13,000 रुपए का घोटाला हुआ है और जिस अधिकारी ने इस घोटाले का खुलासा किया उसे जूनियर स्तर के पद पर तैनाती कर दी गई और घोटालेबाजों को पदान्नति मिली है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घोटाले का खुलासा करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक परमार को दंडित कर जल शक्ति विभाग को प्रमुख सचिव से पदावनत कर ARI एवं प्रशिक्षण विभाग में भेजा गया है जबकि 30 वर्ष की सेवा के बाद उनका पद वित्तीय आयुक्त का होना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए इस घोटाले को G-20 सम्मेलन की आड़ में छिपाया जा रहा है। कमाल यह है कि जब अशोक परमार नाम का यह IAS अधिकारी गबन को सामने लाते हैं तो उनका एक साल में चार-पांच बार स्थानांतरण कर उपराज्यपाल उनको प्रताड़ित करते हैं लेकिन जो अधिकारी गबन करते हैं उनको प्रमोशन मिलता है। अनियमितताएं सबके सामने नहीं आए इसके लिए योजनाओं को बांट दिया जाता है और टेंडर से काम देने की परंपरा को अनदेखा किया जाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘जल जीवन मिशन’ में इस घोटाले में शक की सुई दो राजनेतओं पर जाती है। इन नेताओं में पहला नाम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का है और दूसरा नाम केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का है। शेखावत पर शक की सुई इसलिए घूमती है कि उन्होंने घोटाले का खुलासा करने वाले को सजा दी है और भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त नामजद अधिकारियों को बचाया है।

उन्होंने सवाल किया कि प्रकरण के आरोपी को पकड़ने के लिए घोटाले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग की गई है। इस बारे में गृह मंत्रालयों में शिकायत कर मामले की CBI जांच की मांग की गई लेकिन अनियमितताओं की जांच के आदेश नहीं दिए गए। उनका कहना था कि जिस अधिकारी को दंडित किया गया है वह दलित है और उसने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत की है लेकिन अब तक उपराज्यपाल को तलब तक नहीं किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘जल जीवन मिशन’ में इस घोटाले में शक की सुई दो राजनेतओं पर जाती है। इन नेताओं में पहला नाम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का है और दूसरा नाम केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का है। शेखावत पर शक की सुई इसलिए घूमती है कि उन्होंने घोटाले का खुलासा करने वाले को सजा दी है और भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त नामजद अधिकारियों को बचाया है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More