तेंदुए के हमले में महिला की मौत, तेंदुए की तलाश जारी

नौतनवा। महाराजगंज जिले में सोहगी बरवा जंगल के पास तेंदुए ने रविवार को एक महिला की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आज सुबह महिला अपने खेत में कम कर रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। आदमखोर तेंदुआ महिला को घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

बताते चलें कि जंगल से सटे सेमरहवा गांव में महिला अपने खेत में कम कर रही थी। उसी समय तेंदुआ आया और उसको घसीटते हुए एक किलोमीटर अंदर जंगल में ले जाकर उसको मार दिया। मृतका की पहचान शारदा पत्नी कोमल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह महिला खेत मे काम करने गई थी।

इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। काफी देर होने पर घर नही लौटी तो परिजन उसे ढूढने लगे। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि जंगल मे उसकी लाश पड़ी हुई है। इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है। जिसके बाद वन कर्मी आदमखोर तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं तेंदुआ दुबारा हमला न कर दे।

Central UP Purvanchal Uttar Pradesh

किताबों के बीच लुभा रहा बच्चों का रंगीला संसार

लखनऊ । नया साहित्य तो अपनी जगह है ही, पुस्तक मेला हर बार बहुत कुछ नया लेकर आता है। इस बार भी बच्चों और नवयुवाओं के लिए यहां बहुत कुछ नयी उपयोगी और प्रेरक सामग्री है। नयी तरह के पोस्टर, कार्ड्स और इस्तेमाल करने के बाद मिट्टी में डालने पर गुलाब के पौधे में बदल […]

Read More
Purvanchal

आजमगढ़ : पुलिस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दुकान में घुसकर किया था डबल मर्डर महराजगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला घटना में शामिल सभी आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में 20 सितंबर को दुकान में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पवन गुप्ता को […]

Read More
Central UP Purvanchal Uttar Pradesh

ट्रेन में महिला सिपाही से अभद्रता करने वाला नसीम पुलिस एनकाउंटर में ढेर, स्टेशन अफसर सहित दो सिपाही ज़ख़्मी

ए अहमद सौदागर लखनऊ । सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही पर हमले के आरोपी अनीस को राज्य की STF और अयोध्या पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। इस मुठभेड़ में उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान स्टेशन अफसर पूरा कलंदर व पुलिसकर्मियों भी गोली लगने से घायल […]

Read More