भारत जोड़ो यात्रा से घबड़ाई हुई है भाजपा: जितेंद्र सिंह

सुमित मोहन

महराजगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महाराजगंज जनपद मुख्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा व संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चार हजार किमी पदयात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर सारे देश में सात सितंबर को पदयात्रा शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा पर विराम नहीं लगा है। क्रमवार उनकी यात्रा जारी है। अभी हाल हाल उन्होंने लद्दाख के विभिन्न शहरों की पदयात्रा कर लोगों को जागरूक करने का काम किया है। कहा कि इस पदयात्रा से भाजपा सरकार कितनी घबड़ा गई है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह सोच ही नहीं पा रही कि उसे क्या करना है।

चाहे इंडिया का नाम बदलना हो या बिना एजेंडे के संसद का विशेष सत्र आमंत्रित करना,सब उसके बदहवासी का प्रतीक है। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे जो कर लें, जनता जागरूक हो चुकी है।  पदयात्रा में मुख्य रूप से अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद,जिला अध्यक्ष शरद सिंह बबलू,सदामोहन उपाध्याय, वरिष्ठ नेता विजय सिंह एडवोकेट,पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, प्रदेश सचिव दिलीप निषाद,पूर्व प्रदेश सचिव यंत्री प्रसाद मौर्य, डॉक्टर राम नारायण चौरसिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रामनिवास चौबे ,पीसीसी सदस्य गोपाल शाही,जग्गू प्रसाद ,अनवर अली रिजवान अहमद, विधि नारायण वर्मा,जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह नूर आलमऔर गामा प्रसाद, यूपी सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि चन्द्र जीत भारती, पूर्व प्रमुख पूर्णवासी यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इनायत खान ,शंकर वर्मा, तेज बहादुर पांडे, मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र रिचरिया, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद सुहेल, विराज वीर अभिमन्युउमेश कनौजिया, पूर्व सभासद अफजल अब्बासी, विजय अंगारा, गुड्डू शुक्ला,अमरजीत निषाद सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से मार्च करते हुए लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित गांधी के प्रतिमा पर पहुंचे सभी लोगों ने महात्मा गांधी और स्वर्गीय शिब्बन लाल सक्सेना के चित्र पर माल्यार्पण किया और भारत  जोड़ो यात्रा के नारे लगाए।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More