जन्माष्टमी के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी का सहयोग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश- कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।

वृषभ : वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

मिथुन : संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क : व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कुंडली में हों ऐसे योग तो पति-पत्नी के बीच रहता है जबरदस्त प्रेम

सिंह : आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कन्या : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

तुला : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

वृश्चिक : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

जिन महिलाओं के होते हैं बाल पतले, वे पाती हैं अच्छा वेतन और पद

धनु : क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

मकर : आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कुम्भ : जो करना चाहें वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

मीन : कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा।

Religion

साहस, पराक्रम और नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए घर के इस दिशा में लगाएं शमी

शमी का पौधा आप ऐसे लगाएंगे और रखेंगे ध्यान तो जीवन में आएगी सुख, शांति और समृद्धि क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र वास्तु के अनुसार घर में किसी भी पौधे को सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जब हम […]

Read More
Religion

वरुथिनी एकादशी आजः भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 19 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है […]

Read More
Religion

जानें कुंडली में क्या होता है चंद्र मंगल योग, किन लोगों के लिए होता है विशेष लाभकारी

जिन जातकों का जन्म चंद्र मंगल योग में होता है वे होते हैं क्रोधी, लेकिन जीवन में कभी मानते नहीं हार कुंडली के पांचवें घर में यह योग बने तो जातक को शुभ फल प्रदान करता है धन, समृद्धि, कलात्मकता राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में […]

Read More