ठाकुरगंज में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली मारकर हत्या

  • मौके से बेटे की लाइसेंसी पिस्टल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित बेगरिया गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल के बेटे विकास किशोर के आवास पर हुई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनातडॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ता जुटा मामले की जांच-पड़ताल में। राजधानी लखनऊ के मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर घर पर युवक की हत्या कर दी गई।

बताया गया कि मृतक युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई। विनय मंत्री के बेटे विकास किशोर का दोस्त था और उन्हीं के साथ रहता था। पुलिस ने मौके से सरकारी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये वारदात केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई।यहां विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पश्चिमी DCP  राहुल राज, ADC चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने बताया, विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई है। सिर पर भी चोट का निशान है। उन्होंने बताया कि छानबीन में सामने आया है कि रात में छह लोग आए थे। खाना-खाया इसके बाद गोली लगने से मौत हो गई।

पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम जांच कर रही है। वहीं इसके अलावा आसपास में लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया वहीं मंत्री कौशल किशोर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दिल्ली में है और वह लखनऊ आ रहा है। मंत्री का कहना है कि वे मृतक के परिजनों के साथ हैं।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More