इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात में खुशी के आंसुओं को रोक नहीं पाये मोदी

बेंगलुरु। चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की गौरवशाली उपलब्धि के आलोक में शनिवार की सुबह एक आल्हादित क्षण नजर आया जब यहां भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखे हर्षातिरेक में छलछला सी गयी और वह अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। मोदी ने आज यहां चंद्रयान-3 टीम और इसरो के अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात और बातचीत की। इसरा अध्यक्ष एस सोमनाथ ने उन्हें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के अपडेट के बारे में जानकारी दी।

रूंधी आवाज में  मोदी ने कहा, कि ‘मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन वैज्ञानिकों के साथ था। मैं सबसे पहले वैज्ञानिकों से मिलना चाहता था। इससे पहले प्रधानमंत्री ने यहां HAL हवाई अड्डे के बाहर जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान” के नारे लगाते हुए जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो तस्वीर उन्होंने बेंगलुरु में देखी, वही तस्वीर यूनान और जोहान्सबर्ग में भी देखी। यह वास्तव में आश्चर्य की बात है कि आप सभी यहां हैं और यहां तक कि बच्चे भी सुबह-सुबह यहां हैं। इस मौके पर स्थानीय कलाकार हवाई अड्डे के सामने सड़कों पर नृत्य करते और ढोल बजाते नजर आये। लोगों ने चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सफलता का जश्न मनाने और प्रधानमंत्री के आगमन पर राष्ट्रीय ध्वज और पोस्टर लहराये।(वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More