मयूर रेजीडेंसी ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

पद्मिनी बनी तीज क्वीनरश्मि व रुचि रनर-अप           

लखनऊ। सावन मास के पावन पर्व हरियाली तीज का उत्साह और उमंग इन दिनों चारों ओर दिख रहा है। इसी क्रम में मां पार्वती के आशीर्वाद से जुड़े इस पावन पर्व को उल्लास के साथ लखनऊ पिकनिक स्पॉट स्थित मयूर रेजीडेंसी विस्तार की महिला मण्डल ने बहुत धूमधाम से पारम्परिक तरीके मनाया। कार्यक्रम में पद्मिनी रंजन को तीज क्वीन चुना गया। रश्मि श्रीवास्तव पहली और रुचि शर्मा दूसरी रनर-अप रहीं।

कहीं घरों में तो कहीं मंदिरों में सभी सनातन धर्म के तीज पर्व को उल्लास से मनाया जा रहा है। महिलाएं व्रत पूजन के साथ सोलह श्रृंगार में सज धज कर पूरे उत्साहित हृदय से तीज मना रही हैं। कहा जाता है कि  इस तिथि स्त्रियों में मां पार्वती का रूप दिखता है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सभासद कल्पना वर्मा और विशिष्ट अतिथि डीआईडी सुपर मॉम की विजेता अल्पना पाण्डे की उपस्थिति में एआर डांस  अकादमी के बच्चों ने शिव तांडव, कृष्ण लीला के संग- ‘गोरिया रे झट चौमासो लागो रे….’  गीत पर पारम्परिक राजस्थान नृत्य की झलक दिखाई।

अवध के पारम्परिक कथक के रंग रतन सिस्टर्स ईशा रतन-मीशा रतन की जोड़ी ने प्रस्तुत किए। प्रतिभा दुबे व रुचि शर्मा के सहयोग से हृदय को छूती नृत्य नाटिका ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को अनुश्री, उन्नति,  नेहा ने प्रस्तुत किया। मजेदार प्रश्नों के जवाब देकर  लोगों को पुरस्कार मिले। माधुरी , मोनिका, बिन्दु सिंह, सुमन,वंदना, नम्रता, शिल्पी, शशि, अन्नू ने अपने नृत्य से कार्यक्रम  की शोभा बढ़ाई।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More