जिलाधिकारी ने किया मोहन सेतु का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

नन्हे खान

देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज बरहज में घाघरा नदी पर राजकीय सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन मोहन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक विभव सिंह ने बताया कि 123.87 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 1200 मीटर सेतु का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु में कुल 37 पिलर हैं, जिसमें से तीन पिलर का कार्य शेष है। जुलाई 2024 तक की निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि मोहन सेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण पूर्ण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। मोहन सेतु परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत मऊ, बलिया एवं आजमगढ़ जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। DM ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह से एप्रोच मार्ग की प्रगति के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। DM ने घाघरा नदी के बहाव क्षेत्र में हुए परिवर्तन के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर SDM अवधेश निगम, तहसीलदार अश्विनी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद है।

Central UP Purvanchal Uttar Pradesh

किताबों के बीच लुभा रहा बच्चों का रंगीला संसार

लखनऊ । नया साहित्य तो अपनी जगह है ही, पुस्तक मेला हर बार बहुत कुछ नया लेकर आता है। इस बार भी बच्चों और नवयुवाओं के लिए यहां बहुत कुछ नयी उपयोगी और प्रेरक सामग्री है। नयी तरह के पोस्टर, कार्ड्स और इस्तेमाल करने के बाद मिट्टी में डालने पर गुलाब के पौधे में बदल […]

Read More
Purvanchal

आजमगढ़ : पुलिस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दुकान में घुसकर किया था डबल मर्डर महराजगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला घटना में शामिल सभी आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में 20 सितंबर को दुकान में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पवन गुप्ता को […]

Read More
Central UP Purvanchal Uttar Pradesh

ट्रेन में महिला सिपाही से अभद्रता करने वाला नसीम पुलिस एनकाउंटर में ढेर, स्टेशन अफसर सहित दो सिपाही ज़ख़्मी

ए अहमद सौदागर लखनऊ । सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही पर हमले के आरोपी अनीस को राज्य की STF और अयोध्या पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। इस मुठभेड़ में उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान स्टेशन अफसर पूरा कलंदर व पुलिसकर्मियों भी गोली लगने से घायल […]

Read More