राहुल गांधी को फिर मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला, संसद सदस्यता बहाल होने के बाद फैसला

पूरा हिंदुस्तान है मेरा घर: राहुल गांधी

उमेश तिवारी

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद यानी मंगलवार (8 अगस्त) को उनको पुराना सरकारी बंगला आवंटित हो गया है। हाउसिंग कमेटी ने उन्हें दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है। उन्होंने बंगला मिलने पर कहा, ”मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में उनकी दोष सिद्धि पर शुक्रवार (4 अगस्त) को रोक लगा दी थी। इसी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। इसके बाद उन्हें फिर से बंगला मिला है।

राहुल गांधी से बंगला क्यों लिया गया था?

राहुल गांधी को मोदी उपनाम मामले में गुजरात के सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। फिर उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया। राहुल गांधी मानहानि मामले में हाई कोर्ट पहुंचे लेकिन उन्हें यहां राहत नहीं मिली। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।

राहुल गांधी ने बंगला कब खाली किया था?

राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को दिल्ली के 12 तुगलक लेन वाला बंगला 19 साल बाद खाली किया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि सच्चाई की जो भी कीमत वो चुकाएंगे। इसके लिए हमेशा वो तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे घर दिया था, लेकिन छीन लिया गया, कोई बात नहीं। इस मौके पर मां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More