भारत नेपाल सीमा पर अवैध रूप से भारत में घुस पैठ कर दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

उमेश तिवारी

नेपाल सीमा से सटे विहार के रक्सौल बॉर्डर से अवैध रूप से घुसपैठ करते दो चीनी नागरिकों को शनिवार देर रात सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। खुफिया एजेंसियां दोनों से पूछताछ में जुटी हुई हैं।दोनों की पहचान भी कर ली गई है। दोनों चीनी नागरिकों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर लिया था और भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए। आगे बढ़ने से सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे दोनों विदेशी नागरिकों को पूर्वी चंपारण में सुरक्षा बल ( एसएसबी ) के जवानों ने ने दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों चीनी नागरिक हैं। उनके पास पासपोर्ट है पर वीजा नहीं है। रक्सौल आव्रजन विभाग ने यह कार्रवाई की है। दोनों विदेशियों से पूछताछ की जा रही है। अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के उनके मकसद की तलाश की जा रही है।

भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने शनिवार रात लैंड कस्टम के पास दो संदिग्ध चीनी घुसपैठियों को नेपाल के रास्ते बिना बीजा के भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि इमीग्रेशन इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चीनी घुसपैठिये झाओ झींग (39) व फु कॉंग (28) चीन के जेनग्रेशी के निवासी बताया जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि इस गिरफ्तारी के पूर्व में उक्त दोनों चीनी घुसपैठियों को 2 जुलाई को नेपाल से भारत में अवैध रूप में वगैर वीजा के प्रवेश करते बॉर्डर पर पकड़ा गया था। तब उन्हें चेतावनी देकर वापस नेपाल खदेड़ दिया गया था। परन्तु पुनः दोनों चीनी नागरिक शनिवार रात पौने नौ बजे भारतीय बॉर्डर क्रॉस कर लैंड कस्टम के रास्ते शहर में घुसपैठ कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों चीनी नागरिकों को आवश्यक कानूनी के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

हरैया थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज करके गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान सीमा पर तैनात विभिन्न खुफिया तंत्र के अधिकारी गिरफ्तार संदिग्ध चीनी नागरिकों से अलग अलग स्तर पर पूछताछ में जुटी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गिरफ्तार चीनी नागरिकों के भारत में घुसपैठ करने के पीछे की साजिश क्या थी। उनके दुबारा भारत में प्रवेश करने के दुस्साहस को देखते हुए सीमा सुरक्षा तंत्र चौकन्ना हो गया है। भारत-चीन के बीच वर्तमान में अच्छे संबंध नहीं हैं। इसे देखते हुए इन विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश की कोशिश गंभीरता के साथ देखी जा रही है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि भारत आने का इनका मकसद क्या है। जानकारी के मुताबिक दोनों सही बात नहीं बता रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है। उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत व्यवहार किया जा रहा है।इससे पहले भी भारत नेपाल बॉर्डर पर चीनी नागरिक पर पकड़े जा चुके हैं। कुछ दिन पहले सीतामढ़ी में नेपाल सीमा पर दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षाबलों के लिए कड़ी चुनौती और सोचने का विषय है कि बार-बार चीनी नागरिक अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश क्यों कर रहे हैं।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More