आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा में सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने की मांग की है। सिंह ने अपने नोटिस में मणिपुर की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए सदन में इस पर चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि सदन में सभी कार्यों को रोककर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की जानी चाहिए।

इससे पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्य तिरुचि शिवा भी तमिलनाडु में राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इस बारे में कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दे चुके हैं। इसे देखते हुए मानसून सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामे के आसार बनते दिख रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस की ओर से भी मणिपुर के मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देने की बात पहले ही कह दी गई थी। द्रमुक सदस्य ने बुधवार को राज्यसभा के सभापति को लिखे पत्र में कहा है कि तमिलनाडु में राज्यपाल निर्वाचित सरकार के अधिकारों का अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने प्रस्ताव में नियम 267 के तहत सदन में सभी विधयी कार्य रोक कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More